जानें कैसा बीतेगा दिन, किस पर होगी श्रीराम की कृपा

112
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

25 october’s rashifal and panchang : जानें कैसा बीतेगा दिन। किस पर होगी श्रीराम की कृपा। मैं बता रहा हूं 25 अक्टूबर का राशिफल। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ ही जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त। दिशा शूल की जानकारी है। देखें कि उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो क्या करें।

रविवार का पंचांग

25 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी सुबह के 07.41 बजे तक। उसके बाद दशमी। नक्षत्र- धनिष्ठा 26 अक्तूबर तड़के 04.23 बजे तक। योग- गंड रात 12.29 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:41 बजे। राहुकाल- शाम के 04.17 से 05.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

सोमवार का पंचांग

26 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी सुबह के 09.00 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा 26 अक्टूबर तड़के तक। योग- वृद्धि रात 12.40 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:41 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.53 से 09.17 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

25 अक्टूबर का राशिफल

मेष

आज आपका दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती रहेगी। आप उसका सफलतापूर्वक समाना करेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट की समस्या हो सकती है।

वृष

पारिवारिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। काफी समय से रुके धन के मिलने का रास्ता साफ होगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति और सतर्क रहें। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति के मामले में थोड़ी उलझनें हो सकती हैं।

मिथुन

रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बन सकती है। परिवारिक समस्या के समाधान के लिए शांति से प्रयास करें। सभी पक्षों के साथ बातचीत करें। थोड़ा समय लगेगा लेकिन समाधान निकल आएगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कर्क

आर्थिक रूप से सावधान रहें। साझेदारी से फिलहाल परहेज करें। इसमें नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं।

सिंह

इस राशि के लिए जानना अहम है कि कैसा बीतेगा दिन। उनके लिए कारोबार में बढ़ोतरी के रास्ते खुलेंगे। कर्ज मुक्ति की की दिशा में सार्थक पहल हो सकती है। निवेश के लिए अनुकूल समय है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जरूरी न हो तो खुद वाहन नहीं चलाएं।

कन्या

आज आपका तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश रचेंगे। परिवार में भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। शांति से स्थिति का सामना करें। आय की तुलना में खर्च बढ़ेगा। दिन के अंत में आप मजबूत होकर उभरेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

तुला

राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। अन्य क्षेत्र वालों की भी स्थिति ठीक रहेगी। नई योजना पर काम शुरू करने का सही समय है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों की समस्या बढ़ेगी।

वृश्चिक

प्रियजन से बिछुड़ने का योग है। पुराने विवाद के हल होने का रास्ता निकलेगा। दोस्तों के साथ से खुशी मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। यदि निवेश की योजना है तो बेहिचक करें। इससे फायदा होगा।

धनु

कार्यक्षेत्र में थोड़ी समस्या रहेगी। परिवार में भी विवाद हो सकता है। आज अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। इससे मन खिन्न रहेगा। सत्संग व धार्मिक आयोजन से शांति मिलेगी। यात्रा का योग बन रहा है। अवसर मिले तो अवश्य जाएं। भविष्य में फायदा मिलेगा।

मकर

शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सही समय है। सरकारी काम में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधा में बढ़ोतरी का योग है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बड़ों की सलाह और साथ उपयोगी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ

आज आपकी बौद्धिक क्षमता और मेहनत का दिन है। उनका सकारात्मक फल मिलेगा। पुरानी समस्या को आप दूर करेंगे। धार्मिक कार्य का फल मिलेगा। कारोबार में लाभ का योग है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होगा।

मीन

रोजगार में लाभ हो सकता है। लाभदायक यात्रा का योग है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। बोलते समय सावधानी बरतें। आपकी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। अपयश हो सकता है। अनावश्यक खर्च से परहेज करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

नोट-जानें कैसा बीतेगा दिन में आपने राशिफल पढ़ा। इसमें पंचांग व दिशा शूल भी है। इसके बाद भी उस दिशा में जाना हो तो घी के साथ दलिया खाकर जाएं। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- ऐसे होंगे श्रीकृष्ण प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here