ये पांच काम करने से रूठ जाती हैं लक्ष्मी

880
इन आदतों को छोड़ें तो मिलेगी लक्ष्मी की कृपा
इन आदतों को छोड़ें तो मिलेगी लक्ष्मी की कृपा।

Things-make-Lakshmi-angry : ये पांच काम करने से रूठ जाती हैं लक्ष्मी। इनका ध्यान रखें तो कभी परेशानी नहीं होगी। क्या आप जानते हैं कि कुछ काम करने से रूठ जाती हैं लक्ष्मी। दुनिया में विरला ही कोई होगा जो उनकी कृपा पाने का आकांक्षी नहीं हो। जिस पर लक्ष्मी की कृपा होती है उसके पास हर सुख-सुविधाएं रहती हैं। यही कारण है कि लोग देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नित नए उपाय करते हैं। उनकी कृपा पाने के लिए ढेर सारे मंत्र और उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के साथ ध्यान रखें कि इन पांच कामों को करने से रूठ जाती हैं लक्ष्मी।

लक्ष्मी का महत्व

सभ्यता के विकास के साथ ही धन की देवी लक्ष्मी का महत्व बढ़ता गया। उन्हें प्रसन्न करना मनुष्य के लिए बड़ा लक्ष्य बन गया है। लोग उन्हें किसी भी हालत में नाराज नहीं करना चाहते हैं। लेकिनयहां मैं उन उपायों की बात नहीं कर रहा, बल्कि उन स्थितियों को स्पष्ट कर रहा हूं जिसे करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार निम्न पांच काम करने से देवी लक्ष्मी मनुष्य तो क्या स्वयं भगवान विष्णु का भी त्याग कर देती हैं। इसलिए इन पांच कामों को करने से बचना चाहिए। नीचे उन कामों को विस्तार से दे रहा हूं।

श्लोक
कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं ब्रह्वाशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणम्।
सूर्योदये ह्यस्तमयेपि शायिनं विमुञ्चति श्रीरपि चक्रपाणिम्।।

मैले वस्त्र पहनने से बचें

ये पांच काम करने से बचें। अन्यथा रूठ जाती हैं लक्ष्मी। गरुड़ पुराण के अनुसार मैले वस्त्र यानी गंदे कपड़े पहनने वालों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। आप साफ कपड़े में रहेंगे तो लोग आपसे मिलने-जुलने में संकोच नहीं करेंगे। आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो परिचय बढ़ने से व्यापार में इजाफा होगा। नौकरी करते हैं तो स्वच्छता देखकर मालिक खुश रहेगा। इसके विपरीत यदि आप गंदे कपड़े पहनेंगे तो लोग आपसे दूर रहेंगे। कोई आपसे बात करना पसंद नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में आपका व्यापार ठप हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो उस पर बुरा असर पड़ सकता है। अत: गंदे कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

दांत गंदे नहीं रखने चाहिए

जिन लोगों के दांत गंदे रहते हैं, देवी लक्ष्मी उन्हें भी छोड़ देती हैं। यहां दांत गंदे रहने का सीधा अर्थ आपके स्वभाव व स्वास्थ्य से है। जो लोग अपने दांत ठीक से साफ नहीं करते, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है? इससे उनके आलसी स्वभाव व लापरवाही का पता चलता है। अपने स्वभाव के कारण ऐसे लोग जिम्मेदारी भी ठीक से नहीं निभा पाते। जिसके दांत गंदे होते हैं, उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता। क्योंकि गंदे दांतों के कारण उन्हें पेट से संबंधित अनेक रोग हो सकते हैं। इसलिए देवी लक्ष्मी गंदे दांत वाले लोगों का त्याग कर देती हैं। ये पांच काम करने से बचें में जानें तीन और काम।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

ज्यादा भोजन करने वाले

जो लोग अपनी जरूरत से अधिक भोजन करते हैं वो निश्चित तौर पर अधिक मोटे होते हैं। मोटा शरीर उन्हें परिश्रम करने से रोकता है। वहीं ऐसे शरीर के कारण उन्हें अनेक प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे लोग परिश्रम से अधिक भाग्य पर भरोसा करते हैं। जबकि देवी लक्ष्मी ऐसे लोगों को पसंद करती हैं जो अपने परिश्रम के बल पर ही आगे बढ़ने की काबिलियत रखते हैं। मोटा शरीर लोगों को आलसी बना देता है। इसलिए ज्यादा खाने वाले लोगों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। अत: जरूरत से अधिक नहीं खाना चाहिए।

कठोर वचन बोलने वाले

छोटी-छोटी बातों पर दूसरों पर चीखने-चिल्लाने ओर अपशब्द कहने वालों को लक्ष्मी त्याग देती हैं। इस तरह का व्यवहार करने वालों का स्वभाव बहुत क्रूर होता है। इनके मन में किसी के प्रति प्रेम या दया नहीं होती। ऐसे लोग कभी दूसरों की मदद नहीं करते हैं। जो लोग दूसरों की मदद नहीं करते, देवी लक्ष्मी उन्हें पसंद नहीं करती। मन में प्रेम व दया हो तो ही भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए निष्ठुर यानी कठोर बोलने वालों लोगों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। ये पांच काम करने से बचें अब पढ़ें सोने के समय के बारे में।

सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सोना अनुचित

सूर्योदय व सूर्यास्त का समय भगवान का स्मरण करने का होता है। इसके साथ इस समय योग व व्यायाम भी किया जा सकता है। सूर्योदय के समय योग, प्राणायाम व अन्य कसरत करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सूर्योदय के समय मंत्र जप कर भगवान का स्मरण करने से भी अनेक फायदे मिलते हैं। अत: सूर्योदय होने से पहले ही उठ जाना चाहिए। सूर्यास्त के समय भी हल्का-फुल्का व्यायाम किया जा सकता है। ये समय भगवान के पूजन के लिए नियत हैं। जो लोग सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सोते हैं, वे आलसी होते हैं। आलस के कारण ही ऐसे लोग जीवन में कोई सफलता अर्जित नहीं कर पाते। यही कारण है कि सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सोने वाले लोगों को लक्ष्मी त्याग देती हैं।

यह भी देखें- दसवीं महाविद्या कमला : धन-वैभव की देवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here