राशिफल 11 जून : कैसा होगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

152
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

                             11 जून का पंचांग

मंगलवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : नवमी 08:19 से दशमी। नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी दिन के 01:01 बजे तक उसके बाद हस्त। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:53 बजे से 12:48 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 03:47 बजे से 05:31 बजे तक।

                


                             12 जून का पंचांग

बुधवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : दशमी शाम के 06:27 बजे तक उसके बाद एकादशी। नक्षत्र : हस्त सुबह के 11:52 बजे तक उसके बाद चित्रा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : कोई भी नहीं। राहुकाल : दिन के 12:21 बजे से 02:04 बजे तक।



                                दैनिक राशिफल

मेष- कामकाज में नई शुरुआत हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार आपके मन में आ सकता है। आय वृद्धि होने के योग हैं। सकारात्मकता बनाकर रखें। कुछ काम आपको चुनौतीपूर्ण लग सकते हैं। दूसरों के विवाद में ना उलझें। किसी की ज्यादा आलोचना करने से बचें। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।


वृष- भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करें। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ मामलों में खुद को शांत व सकारात्मक बनाकर रखें। व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पैसों के मामले में किसी तरह की चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी ही की बातों को दिल से ना लगाएं। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें सेहत बिगड़ सकती है।


मिथुन- दिन शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। भाइयों की मदद की अपेक्षा कर रहे हैं तो मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। लेन-देन के लिए समय ठीक नहीं है। घर परिवार का माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है। पुराने कुछ विवाद सुलझ जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन नहीं लग पाएगा। थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं।


कर्क- धन लाभ होने के योग हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। अपनी वाणी से आप सभी कार्य पूरे करवा लेंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। किसी पुराने दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है। दिन अच्छा है जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


सिंह- पूरी मेहनत से जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कोई जोखिम भरा निर्णय जिस पर बहुत दिन से रुके हुए थे ले सकते हैं। अपनी बातें जीवनसाथी के साथ साझा करें अच्छा लगेगा। फालतू की विवादों में ना पड़ें समय खराब हो सकता है। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में रुकावट महसूस कर सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है ध्यान रखें।


कन्या- अपनी परेशानियां किसी से साझा करें उनका हल निकलेगा। किसी भी बात पर शांत मन से विचार करें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। कोई पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा। वाणी को नियंत्रण में रखें अन्यथा कुछ करीबी लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


तुला- जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है तथा आपके द्वारा किए गए किसी काम की तारीफ भी हो सकती है। समय आपके साथ है थोड़ी सी मेहनत करने पर भी धन लाभ हो सकता है। कुछ लोग आपसे मदद की अपेक्षा कर सकते हैं। कोई भी बात सोच समझ कर बोलें। जीवनसाथी के साथ विवाद होने के योग हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं।


वृश्चिक- कारोबारियों को नए अवसर मिल सकते हैं जो उनके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। पिता से हर तरह का सहयोग मिल जाएगा। भाग्य आपके साथ है। आयवृद्धि होने के भी योग हैं। वाहन या घर की खरीदारी करने के बारे में सोच सकते हैं। कोई निर्णय आप को जल्दबाजी में लेना पड़ सकता है। अचानक किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कोई बड़ी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे सेहत ठीक रहेगी।


धनु- भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होने के योग हैं साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। जिन लोगों से भी मिलेंगे उन पर आप का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मन को शांत रखें। माता-पिता के साथ समय बीतेगा जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई परेशानी महसूस कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।


मकर- कारोबार में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कुछ लोगों पर आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। परिवार वालों से भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। धन हानि होने की योग हैं। कार्यक्षेत्र में छोटा-मोटा विवाद भी हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- पैसों की स्थिति में कुछ बदलाव हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। कामकाज अच्छे से चलेगा। समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। कोई भी योजना अच्छी तरह से विचार करने के बाद ही बनाएं। कुछ दोस्तों का व्यवहार आपको अजीब लग सकता है। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई लिखाई में मन लगाएं। सेहत का ध्यान रखें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


मीन- कारोबारी कोई भी फैसला सोच समझ कर करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी महत्वपूर्ण सिलसिले पर बातचीत हो सकती है। भावनात्मक संतुलन बनाकर रखें। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कोई बड़ा फैसला सोच समझ कर लें। थकान महसूस हो सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here