राशिफल 12 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा दिन…

4627
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                           12 जुलाई का पंचांग

शुक्रवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : एकादशी 13 जुलाई रात के 12:31 बजे तक उसके बाद द्वादशी। नक्षत्र : विशाखा दिन के 03:58 बजे तक उसके बाद अनुराधा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) सुबह के 11:59 से 12:54। राहुकाल : सुबह के 10:44 बजे से 12:27 बजे तक।


                            13 जुलाई का पंचांग

शनिवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वादशी 14 जुलाई रात के 12:29 बजे तक उसके बाद त्रयोदशी। नक्षत्र : अनुराधा दिन के 04:28 बजे तक उसके बाद ज्येष्ठ। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) सुबह के 11:59 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 09:01 बजे से 10:44 बजे तक।



                                    दैनिक राशिफल

मेष- आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कामकाज का दबाव ज्यादा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आय वृद्धि के नए तरीके आपके दिमाग में आ सकते हैं। कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले निपट सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। निवेश करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग परेशान रह सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- पुराने रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। किसी खास दोस्त के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। आने वाले दिनों में कोई बड़ी योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग थोड़े परेशान रह सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


मिथुन- कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं जिनसे बड़ा फायदा हो सकता है। कुछ नया काम करने का मन बन सकता है। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी। पुरानी कुछ परेशानियां सुलझ सकती है। व्यापारिक फैसले सोच समझ कर लें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के योग हैं। पढ़ाई में भी मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।


कर्क- नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी बात आपके सामने आ सकती है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी टाल दें। कानूनी कोई मामला चल रहा है तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग नहीं मिल पाएगा। कारोबारियों को सावधान रहने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।


सिंह- दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों के मन में नए विचार आ सकते हैं। घर परिवार से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग हैं। कारोबारी पैसा उधार लेने देने से बचें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


कन्या- नौकरीपेशा व कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। धन लाभ के योग हैं। जमीनय-जायदाद से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई बड़े काम अधूरे रह सकते हैं। कहीं घूमने जाने का मौका आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।


तुला- अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आय-वृद्धि के नए रास्ते आपको दिख सकते हैं। धन लाभ के योग है। पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भविष्य के लिए कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं।


वृश्चिक- पैसे से जुड़े किसी मामले की वजह से यात्रा होने के योग हैं। निवेश को लेकर सावधान रहें। दोस्तों की मदद मिल सकती है। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। परेशानियां सुलज जाएंगी। किसी चीज में जल्दबाजी करने से बचें। आप अपनी इच्छाएं पूरी करने में ज्यादा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कोई विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दुर्घटना होने के योग हैं।


धनु- घर-परिवार की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आप अपनी समझदारी से हर तरह की परेशानी सुलझा लेंगे। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। काम का बोझ कम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिन स्थिति आपके सामने आ सकती हैं। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


मकर- आपको कुछ जरूरी बातें पता लग सकती हैं। कारोबारियों के साथ कुछ नए लोग जुड़ सकते हैं। उनसे आपको फायदा होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। जीवनसाथी की मदद से धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक है। सेहत ठीक रहेगी।


कुंभ- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कारोबारियों के नए सौदे हो सकते हैं। आप नई शुरुआत करने में सफल हो जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा वह घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कुछ खास लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी थोड़ा परेशान रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। चोट लगने की योग हैं संभलकर रहें।


मीन- नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। भाइयों की मदद मिल सकती है। किसी के साथ अनबन होने की योग हैं। कार्यक्षेत्र में जो भी काम हाथ में लेंगे उसे आप समय पर निपटा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग थोड़ा कम मिल पाएगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी पड़ सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here