राशिफल 15 जुलाई : कैसा रहेगा हफ्ते का पहला दिन, जानिये क्या कहती राशि….

5207
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                          15 जुलाई का पंचांग

सोमवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्दशी 16 जुलाई  रात के 01:48 बजे तक उसके बाद पूर्णिमा। नक्षत्र : मूल शाम के 06:53 बजे तक पूर्व आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : शाम के 07:20 बजे से 09:02 बजे तक।


                            16 जुलाई का पंचांग

मंगलवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्दशी 16 जुलाई रात के 01:48 बजे तक उसके बाद पूर्णिमा। नक्षत्र : पूर्वषाढा रात के 8:44 बजे तक उसके बाद उत्तराषाढा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के के 03:52 बजे से शाम के 05:34 बजे तक।



                                   दैनिक राशिफल

मेष- सोच विचार कर ही कोई कार्य करें। किसी खास मामले में अनुभवी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा हो सकता है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रोजमर्रा के काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। अचानक से नुकसान होने की योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपनी मेहनत से प्रसन्न नहीं हो पाएंगे। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


वृष- रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। पैसों को लेकर परेशानियां सुलझ सकती है। आप अपनी मेहनत से संतुष्ट रहेंगे। कानूनी कोई मामला चल रहा है तो आप थोड़ा संभल कर रहें। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नए लोगों से संपर्क हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।


मिथुन- घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी दोस्त के साथ संबंध खराब है तो उसे सुधारने की कोशिश करें। दूसरों की परेशानियों को भी समझें। कारोबारियों के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी कारणवश भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं खुद को प्रभावित ना होने दें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। थकान महसूस कर सकते हैं।


कर्क- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिसकी वजह से कई काम समय पर पूरे हो जाएंगे। धन लाभ होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कामकाज में आप सफल रहेंगे। लंबे समय से चल रहा कोई विवाद में सुलझ सकता है। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें दुर्घटना होने के योग हैं।


सिंह- सोच सकारात्मक रखें। आगे बढ़ने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने का विचार आपके मन में आ सकता है जिसके लिए अच्छे अवसर भी मिलने के योग हैं। कामकाज में मन लगेगा। कारोबारी कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या- सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार के लोग आपसे अपेक्षा रख सकते हैं। खर्च में कटौती करने का प्रयास करें। किसी मामले को लेकर आप अधिक परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी के साथ मतभेद हो सकता है। खान-पान में सावधानी रखें।


तुला- किसी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की योग है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कार्य क्षेत्र में सोच-समझकर बोलें। माता पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक- अचानक से किसी बड़ी योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। एक साथ ज्यादा काम करने का प्रयास ना करें नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।


धनु- दिन व्यस्तता भरा रहेगा ज्यादातर काम आसानी से निपट जाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे तथा हर बात पर तार्किक ढंग से विचार करेंगे। कारोबार में नया कुछ शुरू हो सकता है जिसकी वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। परिवार में थोड़ा ज्यादा उलझे हुए रह सकते हैं। किसी दोस्त से अनबन हो सकती है। नौकरी में बदलाव करने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- निवेश से फायदा होने के योग हैं। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रयास करेंगे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा व धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


कुंभ- कारोबार में नई योजनाएं बन सकती हैं। किसी बात पर शांति से विचार करेंगे तो परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कार्य के सिलसिले में यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद रहेगी। परिवार के साथ समय बीतेगा। एकाग्रता व मेहनत से हर काम निपटाने का प्रयास करें। लेन-देन के मामले खत्म हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी हर तरह का सहयोग करेगा। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे दूसरों के विचारों से खुद को प्रभावित ना होने दें। काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती हैं। कुछ मामलों में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी से अपने मन की भावनाएं साझा करें। कारोबार में नई योजनाएं बन सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।सेहत अच्छी रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here