राशिफल 16 जुलाई : क्या कहती है आपकी राशि…

1702

                     16 जुलाई का पंचांग

मंगलवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्दशी 16 जुलाई रात के 01:48 बजे तक उसके बाद पूर्णिमा। नक्षत्र : पूर्वषाढा रात के 8:44 बजे तक उसके बाद उत्तराषाढा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के के 03:52 बजे से शाम के 05:34 बजे तक।


                       17 जुलाई का पंचांग

बुधवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि : प्रतिपदा 18 जुलाई सुबह के 04:51 बजे तक उसके बाद द्वितीया । नक्षत्र : उत्तराषाढा रात के 10:59 बजे तक उसके बाद
श्रावण। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) कोई नहीं। राहुकाल : दिन के के 12:27 बजे से 02:09 बजे तक।



                                    दैनिक पंचांग

मेष- कार्य के सिलसिले में जिन लोगों से मुलाकात होगी वह आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। दिन अच्छा रहेगा। जीवन में कुछ अहम बदलाव आप महसूस कर सकते हैं। पुरानी योजनाओं पर अचानक से कार्य शुरू हो सकता है। किसी बुजुर्ग से सलाह मशवरा करते रहें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस हो सकती है। किसी करीबी दोस्त के साथ भी मनमुटाव होने के योग हैं। सावधान रहें। खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। थोड़ा बहुत समय व्यर्थ हो सकता है। कारोबार में नए सौदे फायदेमंद हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें।


वृष- नए कार्य की योजनाएं बनेंगी। सहयोगियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी चीज को लेकर परेशान ना हों खुद पर भरोसा रखें व मेहनत करते रहें। मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। ज्यादा खर्च भी हो सकता है। किसी मित्र से मनमुटाव के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ संबंध में मजबूती आएगी। नया ऑफिस व दुकान खरीदने के योग हैं। कारोबारियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।


मिथुन- अपने कार्य पर ध्यान दें। जहां तक संभव हो अपने व्यवहार और सोच को सकारात्मक बनाकर रखें। आपको कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। व्यवहार में लचीलापन रखेंगे तो सफलता आसानी से मिल जाएगी। यात्राएं हो सकती हैं। अधिकारियों से किसी खास मामले पर चर्चा हो सकती है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी मामले पर जरूरत से ज्यादा जिद ना करें। दिन व्यस्तता में बीत सकता है। तनाव भी महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। आपका पैसा कहीं पर अटक सकता है। विद्यार्थियों को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक है।


कर्क- आपके व्यवहार में अपने काम के प्रति लापरवाही वाला रवैया रहेगा। कुछ खास मित्रों के प्रति मन में संदेह की भावना उत्पन्न हो सकती है। ऑफिस और परिवार की जिम्मेदारियों का दबाव ज्यादा रहेगा जिससे आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग और प्यार मिलेगा। कारोबार में विवाद निपट सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र का माहौल उनके अनुरूप रह सकता है। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


सिंह- हर तरह के काम के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार रहें। दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती हैं। कई उलझे हुए मामले सुलझने के योग हैं। कोई पुराना काम आप नए तरीके से करने की कोशिश कर सकते हैं। आय वृद्धि के नए स्त्रोत उजागर होंगे। कारोबारी व्यवसाय बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो उस ओर मेहनत कर सकते हैं समय अच्छा है सफलता अवश्य मिलेगी। करीबियों का कारोबार में सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति की योग हैं। खानपान में सतर्कता बरतें।


कन्या- पैसों से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे व आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्य के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जोश में आकर कोई भी निर्णय ना लें नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामला अगर कोई चल रहा है तो आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। सहयोगियों की मदद मिल सकती है। कारोबार बढ़ने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे। दिन व्यस्तता भरा रहने से थकान महसूस कर सकते हैं।


तुला- किसी पुरानी समस्या का समाधान होने के योग हैं। कोई पुराना साथी आपसे सलाह मशवरा कर सकता है। निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय ठीक नहीं है। किसी बात को लेकर घर परिवार में तनाव पूर्ण माहौल रह सकता है। कुछ मामलों में आपके फैसले उलट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समय आपके पक्ष में थोड़ा कम रहेगा। कारोबार में कोई भी नया प्रयोग करने से बचें। सिर के रोग बढ़ सकते हैं।


वृश्चिक- कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आप की कार्यक्षमता की प्रशंसा होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए कारोबार के बारे में या कारोबार बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो समय शुभ है। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं। कुछ उलझे हुए मामले भी सुलझ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें व किसी भी कार्य में आलस्य न दिखाएं। जीवनसाथी आपकी इच्छाओं का सम्मान करेगा। फालतू के विवादों से बचने की कोशिश करें। कारोबार में खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी मामले में निराशा हाथ लग सकती है। सेहत पर ध्यान दें।


धनु- धन लाभ होने के योग हैं। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र या कारोबार में कुछ अच्छी घटनाएं घट सकती हैं जो आपके पक्ष में रहेंगी। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। टकराव की स्थिति उत्पन्न हो तो उसको टालने की कोशिश करें। हर मामले पर खुले मन से विचार करने की जरूरत है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों से आपका गुस्सा बढ़ सकता है। काम के बोझ के कारण झुंझलाहट महसूस हो सकती है। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। कुछ मामलों में बाधाएं महसूस कर सकते हैं। कामकाज के तरीके में सुधार होगा। मुंह संबंधी रोग हो सकते हैं।


मकर- दिन शुभ है। कारोबार के लिहाज से आपको फायदा हो सकता है। तरक्की के योग हैं। कुछ जरूरी मामलों में जीवनसाथी की राय अवश्य लें। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। किसी तरह का कोई संदेह अपने मन में ना रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पैसों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। एक साथ बहुत काम में हाथ ना डालें नुकसान हो सकता है।नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। कारोबारियों की व्यस्तता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। मान-सम्मान भी मिल सकता है। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- नया कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं जिसमें अच्छा खासा खर्चा भी हो सकता है। भौतिक सुख साधनों पर भी खर्च कर सकते हैं। अधूरे काम निपटाने की कोशिश करेंगे तो सफल होने के योग हैं। किस्मत का साथ थोड़ा कम मिलेगा। व्यस्तता की वजह से खुद के लिए समय निकाल पाने में समस्या महसूस होगी। किसी काम में बार-बार रुकावट आ सकती है। झुंझलाहट महसूस हो सकती है। निजी संबंधों में मनमुटाव होने के योग हैं। जीवनसाथी का स्वभाव असंतुलित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत समस्या उठानी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।


मीन- आय बढ़ने के योग हैं परंतु उसके साथ साथ खर्च भी बढ़ सकता है। कुछ कामों के प्रति आप सकारात्मक रवैया अपनाएंगे तो फायदा होगा। परिवार में चली आ रही कुछ परेशानियां सुलझ सकती हैं। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। कोई भी काम टालें नहीं उससे नुकसान हो सकता है। कुछ मामलों में जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी का मन खराब हो सकता है। कारोबार में नुकसान होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here