राशिफल 17 अप्रैल : क्या कहती है आपकी राशि

183

        18 अप्रैल का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, चैत्र मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्दशी रात 7:26 बजे तक फिर पूर्णिमा। नक्षत्र : हस्त रात 9:26 बजे तक फिर चित्रा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:56 से 12:46 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:57 से 3:33 बजे तक।


        19 अप्रैल का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, चैत्र मास शुक्लपक्ष। तिथि : पूर्णिमा शाम 4:42 बजे तक फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : चित्रा रात 7:30 बजे तक फिर स्वाति। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:55 से 12:46 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:44 से 12:20 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- कारोबारियों के लिए समय अच्छा है फायदा होने की के योग हैं। नकारात्मक चीजों पर ज्यादा सोचना नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन परिश्रम करने वाला होगा। छोटे-मोटे खर्च हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपके पक्ष में फैसले सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष- कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी वाणी और गुस्से को नियंत्रण में रखें तो फायदा होने के भी योग हैं। कार्य क्षेत्र की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ होने के भी योग हैं परंतु साथ ही कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी जिससे आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क- आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे व कार्य क्षेत्र में आप अपनी अलग छवि बनाने में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा व संबंधों में मधुरता आएगी। धन हानि के योग है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। छोटे-मोटे रोग हो सकते हैं सेहत के प्रति सतर्कता बरतें।

मिथुन- धन लाभ हो सकता है व आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नई जिम्मेदारियां मिलने के योग है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। निवेश करने से पहले किसी बड़े की सलाह लें। माता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह- दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। आपके सारे पुराने काम पूरे हो जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सलाह आप की योजनाओं को पूरा करने में मदद कर सकती है। परिवार में थोड़ी बहुत परेशानियां हो सकती हैं। वाणी पर संयम रखें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। शारीरिक थकान होगी।

तुला- कुछ नए व महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। अपने कार्यों को पूरा करने में आप सफल होंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बितेगा। किसी तरह का दबाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक- जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामले सुलझने के योग है। आपके व्यवहार कुशलता की वजह से मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याओं का अंत हो जाएगा व कर्ज़ देना पड़ सकता है सोच समझ कर दें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु- किसी करीबी के साथ रिश्तो में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोग आपके बारे में गलत धारणाएं बना सकते हैं उसकी वजह से परेशान ना हो स्थितियां जल्दी आपके अनुकूल हो जाएंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। कार्य क्षेत्र का माहौल बहुत सामान्य रहेगा। कारोबारी योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। समय अच्छा है।

मकर- जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा व अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह भी सुलझ जाएगा। किसी करीबी के साथ बहस में ना पड़ें विवाद हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आप की मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को अनदेखा ना करें। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- कहीं पर पैसा फंसा हुआ है तो उसके मिलने के योग हैं। दिन अच्छा है कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं सफलता मिलेगी। किसी करीबी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह भी सुलझ जाएगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। उत्साह महसूस करेंगे।

मीन- दिन अच्छा रहेगा। परिवारजनों के साथ अच्छा समय गुजर सकता है। कहीं से रुके हुए पैसे की की भी प्राप्ति हो सकती है। कारोबार व कार्य क्षेत्र में कार्य करने के लिए आपके मन में नई योजनाएं आएंगी जो लाभकारी सिद्ध होंगी। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा व अधिकारियों के साथ भी आपके रिश्ते मधुर होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here