राशिफल 17 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

1868

                         17 जुलाई का पंचांग

बुधवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि : प्रतिपदा 18 जुलाई सुबह के 04:51 बजे तक उसके बाद द्वितीया । नक्षत्र : उत्तराषाढा रात के 10:59 बजे तक उसके बाद श्रावण। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) कोई नहीं। राहुकाल : दिन के के 12:27 बजे से 02:09 बजे तक।


                          18 जुलाई का पंचांग

बृहस्पतिवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया पूर्ण रात्रि तक। नक्षत्र : श्रावण जुलाई 19 रात के 01:35 बजे तक, उसके बाद धनिष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 बजे से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के के 02:09 बजे से 03:51 बजे तक।



                                  दैनिक राशिफल

मेष- दिन ठीक-ठाक रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। सोचे हुए काम ज्यादातर पूरे हो जाएंगे। नए रोजगार की तलाश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले सुलझ जाएंगे। किसी की आलोचना करने से बचें। पैसे का लेनदेन ना करें पैसा अटक सकता है। कारोबारियों की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।


वृष- दिन अच्छा रहेगा। ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। साझेदारी में कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। कुछ नए अनुभवों के लिए आप तैयार रहें। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अचानक से खर्च बढ़ सकता है। विरोधी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। आपके दिमाग में नई तरह की योजनाएं आती रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।


मिथुन- कारोबार की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है परंतु धीरे-धीरे कामकाज अपनी गति पकड़ लेगा। दिन भर आप व्यस्त रह सकते हैं व आपकी परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। संतान पक्ष पर कड़ी नजर रखें उनको समय भी देना पड़ सकता है। कुछ कार्यों में सफलता नहीं मिलने से आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा सफलता मिल सकती है। मन भी प्रसन्न रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। भोजन में अति करने से बचें।


कर्क- कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। पद-प्रतिष्ठा व सम्मान में वृद्धि हो सकती है। खुद को साबित करने के नए अवसर आपको मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने के योग हैं। विरोधियों पर आप हावी रह सकते हैं। पारिवारिक मामलों की अनदेखी न करें। पैसों को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को अच्छी सफलता मिल सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। जीवनसाथी की सेहत भी थोड़ा परेशान कर सकती है।


सिंह- मेहनत का पूरा फल आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की जरूरी काम निपट जाएंगे। किसी भी काम को एकाग्रता के साथ करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नए कामकाज की योजना बन सकती है। निवेश करने से पहले एक बार सोच लें। एक साथ बहुत सारे काम हाथ में ना लें। धन हानि के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खान-पान में सावधानी रखें।


कन्या- कार्यक्षेत्र में अधूरे काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। पुरानी समस्याओं का हल निकालने में आप सफल रहेंगे। आप ज्यादा व्यावहारिक हो सकते हैं। अपनी योजनाएं किसी करीबी के साथ साझा करें। मानसिक तनाव रह सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े कई बड़े फैसले न लें। बड़े फैसलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। मानसिक तनाव रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


तुला- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों को किसी अहम मुद्दे पर फैसला लेना पड़ सकता है। भाइयों के साथ समय बीतेगा। परेशानियां खत्म हो जाएंगी। नकारात्मक विचारों के चलते आप परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार के कामों में खर्चा हो सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।


वृश्चिक- अधूरे कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। भूमि संबंधी लेनदेन में रुचि बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद खरीदने का विचार आपके मन में आ सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। कामकाज का दबाव ज्यादा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग दूसरी चीजों में ज्यादा सक्रिय रह सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- कोई भी फैसला सोच समझकर लें क्योंकि आप जो भी फैसला लेंगे उसका असर लंबे समय तक रहेगा। जीवनसाथी को कोई भी बात प्यार से समझाएं। कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे उसी हिसाब से फल मिलेगा। अपनी प्राथमिकताएं साफ रखें। कारोबारी कोई भी कार्य पूरी योजना के साथ करें। आप थोड़े आक्रमक हो सकते हैं जिससे नुकसान हो सकता है। कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें। धन हानि के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। किसी से विवाद भी हो सकता है। पुरानी रोग परेशान कर सकते हैं।


मकर- दिन भर आप किसी ना किसी चीज को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी काम को निपटाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यात्रा के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। कोई भी कार्य सावधानी से निपटाएं। खर्च बढ़ने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


कुंभ- नौकरीपेशा लोग नई योजनाएं बना सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। दोस्तों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। फालतू काम और बातचीत में समय बर्बाद हो सकता है। खर्च ज्यादा रह सकता है। किसी के साथ बहस करने से बचें। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा। अचानक रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- बातचीत के तरीके में मधुरता रखें। कार्यक्षेत्र में खास लोगों से बातचीत हो सकती है। आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं। फालतू के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पैसा कहीं फंस सकता है। जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम मिलेगा। कारोबारी सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here