राशिफल 18 मार्च : शुभ मुहूर्त के साथ जानिए क्या कहती है आपकी राशि

175

          18 मार्च का पंचांग

सोमवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : द्वादशी शाम 5:43 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र : अश्लेषा रात 9:47 बजे तक फिर मघा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:06 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:02 से 9:31 बजे तक।


          19 मार्च का पंचांग

मंगलवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : त्रयोदशी दिन के 2:18 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्र : मघा शाम 7:05 बजे तक फिर पूर्व फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:06 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:29 से 4:59 बजे तक।



             दैनिक राशिफल 

मेष- आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आप अपने सभी कार्य ऊर्जा के साथ पूरे कर लेंगे। कोई भी नया काम बिना किसी अनुभवी के सलाह के ना करें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा। कारोबारियों को फायदा हो सकता है व किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों की कार्य क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी। छोटे-मोटे रोग हो सकते हैं

वृष- निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। परिवारजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई करीबी जिसे आप किसी भी प्रकार की सहायता की अपेक्षा कर रहे हैं वह आनाकानी कर सकता है। कर्ज़ की लेनदेन से बचें। परिवारजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। विरोधी आप पर प्रभाव भी होने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन- दिन थोड़ा आलस में बीतेगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ा विलंब कर सकते हैं। परिवारजन के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। कहीं मौज मस्ती का कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। तबीयत थोड़ी नरम रह सकती हैं।

कर्क- आप आज भावनात्मक रूप से खुद को थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। विद्यार्थियों के लिए स्थिति अनुकूल होगी। नौकरीपेशा पेशा लोगों के स्थानांतरण के योग हैं। साथ ही आय भी बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- कार्यक्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। आप अपने जिम्मेदारियों को भी अनदेखा कर सकते हैं। किसी भी नई योजना के बारे में सोच रहे हैं तो उसे अभी साझा ना करें नुकसान उठाना पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है छोटा मोटा मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

कन्या- किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने में आपको थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है। सहयोगियों और परिवारजनों का सहयोग आपको नहीं मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें किसी भी स्थिति पर बोलने से पहले अच्छे से उसका आकलन कर लें। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला- नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। लोग आपके बारे में अपने अनुसार आकलन कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर कार्य के सिलसिले में जा सकते हैं जो लाभदायक सिद्ध होगी। कोई अहम निर्णय लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छे से विचार कर लें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक- दूसरों की बातों को नजरअंदाज ना करें व उनकी सलाह भी सुनें। अपनी दिनचर्या की वजह से आपको थोड़ा मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। कारोबारी निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी समय ठीक नहीं है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन में मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी बदलने के बारे में न सोचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा।

धनु- नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आय वृद्धि के भी योग हैं। चुनौतियों से घबराएं नहीं। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी करीबी के साथ मनमुटाव हो सकता है। चोट लगने की योग है सावधान रहें।

मकर- कामकाज में मन कम ही लगेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा समय बीतेगा। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व आपके कार्य क्षमता की प्रशंसा की जाएगी। विद्यार्थी भर के लिए दिन अच्छा है किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- नए रोजगार की तलाश में है तो आपको सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में जोखिम लेने से बचें। नई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। किसी पुरानी समस्या का निदान हो सकता है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन- कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। कार्य में आप का मन लगेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार जन के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here