राशिफल 19 मार्च : क्या कहती है आपकी राशि धन, यात्रा या पदोन्नति

181

          19 मार्च का पंचांग

मंगलवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : त्रयोदशी दिन के 2:18 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्र : मघा शाम 7:05 बजे तक फिर पूर्व फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:06 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:29 से 4:59 बजे तक।


           20 मार्च का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : चतुर्दशी सुबह के 10:45 बजे तक फिर पूर्णिमा। नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी शाम 4:18 बजे तक फिर उत्तर फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अमृतकाल) : दिन के 10:38 से 12:03 बजे तक। राहुकाल : दिन के 12:29 से 1:59 बजे तक।



             दैनिक राशिफल 

मेष- खुद के महत्व को समझें। खुद को किसी से भी कम ना समझें। घर परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है व आप का महत्व बढ़ सकता है। ज्यादा जोश में आकर कोई फैसला ना लें नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। कारोबारियों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- व्यवहार को संयमित रखें। ज्यादा आक्रामक ना हो। निजी रिश्तों में तनाव आ सकता है। ध्यान रखें आपके कुछ अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के यह दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। कारोबार में छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

मिथुन- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी बहुत लंबी योजना के चक्कर में ना पड़ें। छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उनको पूरा करें। जीवनसाथी के साथ विवाद में ना पड़ें। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क- पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। घर वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। किसी रिश्तेदार से कोई खराब समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। आप न चाहते हुए भी अपने जरूरी कार्यों को अनदेखा करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह- आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। करीबी लोगों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। कोई नया काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा व कहीं यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या- आपके लिए दिन सही होगा। निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार जन के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। खानपान में सतर्कता बरतें। तबीयत थोड़ी नरम रह सकती है।

तुला- आज लोगों की अपेक्षाएं आपसे बढ़ी हुई होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी व लोग आपके कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। अपनी योजनाओं को पूरा करने में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक- कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं। कारोबार से जुड़े निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी समय अच्छा नहीं है। जोखिम भरा कोई भी फैसला निवेश या कार्य अभी ना करें नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धनु- कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कारोबारियों को साझेदारी से जुड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। फैसला सोच समझ कर लें। पैसे से जुड़ा लेन-देन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर- किसी के साथ फालतू में विवाद में ना पड़ें। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। पहले लिए गए कुछ निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा की जाएगी। पदोन्नति के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ- दिन व्यस्तता में बीतेगा पर उससे आपको लाभ हो सकता है। अपनी दिनचर्या में छोटे-मोटे बदलाव करने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबारियों के लिए व्यापार से जुड़े अहम निर्णय लेने के लिए समय अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- पुरानी समस्याओं का निदान हो जाएगा। घर परिवार को समय दें। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी स्थिति का सामना बहुत ही संयमित तरीके से करें। जब तक पुराने सारे सारे कार्य पूरे नहीं हो जाते तब तक कोई भी नई जिम्मेदारी न लें नुकसान हो सकता हैं। सेहत ठीक रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here