राशिफल 20 मार्च : यात्रा, पदोन्नति या रोजगार जानिए क्या कहती है आपकी राशि

173

          20 मार्च का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : चतुर्दशी सुबह के 10:45 बजे तक फिर पूर्णिमा। नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी शाम 4:18 बजे तक फिर उत्तर फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अमृतकाल) : दिन के 10:38 से 12:03 बजे तक। राहुकाल : दिन के 12:29 से 1:59 बजे तक।


        21 मार्च का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : पूर्णिमा सुबह के 7:12 बजे तक फिर प्रतिपदा बाकी दिन और रात 3:52 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी दिन के 1:34 बजे तक फिर हस्त। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:04 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:58 से 3:28 बजे तक।



               दैनिक राशिफल 

मेष- कार्य क्षेत्र में स्थिति थोड़ी उलझी हुई हो सकती है पर आप उसको निपटाने में सफल रहेंगे। माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा उनकी मदद से कुछ महत्वपूर्ण काम भी निपट जाएंगे। आपके आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन थोड़ा कम लगेगा। पैसों की निवेश के बारे में सोच सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज आपके कई जरूरी काम निपट जाएंगे। खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिल सकता है जिससे आपको लाभ होगा। दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। करीबियों के विवाद में आपको बीच बचाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- आज आपके पुराने काम पूरे हो जाएंगे। थोड़ा मानसिक दबाव रह सकता है। मित्रों के साथ समय बीतेगा। कुछ करीबी आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं जिससे आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। किसी नई योजना पर कार्य शुरू करने से पहले पुराने सारे काम निपटा लें। विद्यार्थी का दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने सारे काम अच्छे से निपटा लेंगे। अधिकारियों के विश्वासपात्र भी बन सकते हैं। अगर किसी यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो अभी टाल दें। कारोबारियों के लिए दिन ज्यादा शुभ नहीं है कोई भी जरूरी काम या पैसों से जुड़ा मामला कल के लिए छोड़ दे। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। माता का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

सिंह- अपने व्यवहार कुशलता की वजह से आप लोगों के बीच ख्याति पाएंगे तथा लोग आपकी बातें भी एकदम आसानी से समझ जाएंगे। कुछ मित्र आपको अपनी समस्याएं आ कर बता सकते हैं जिनका हल आप आसानी से निकाल लेंगे। कुछ पुराने विवाद अचानक से सामने आ सकते हैं खुद के लिए समय निकालें तथा खुद की भावनाओं को भी महत्व दें।

कन्या- आज का दिन शुभ है। आप आत्मविश्वास एवं ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कम प्रयासों में ही आप बड़ी सफलता पा सकते हैं। आय वृद्धि के नए साधन आपके सामने आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से पूरा कर लेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा एवं किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला- लोग आपकी बातों को गलत तरीके से ले सकते हैं। जिससे करीबियों के साथ विवाद हो सकता है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा एवं आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोग पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक- कुछ लोग आपकी सलाह तो लेंगे उन पर अमल नहीं करेंगे जिससे आपका मन उदास हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी थोड़ा परेशान कर सकते हैं पर स्थिति ठीक हो जाएगी। वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में मनमुटाव हो सकता है। मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने पर जीवन साथी से अनबन हो सकती है।

धनु- दिन अच्छा है किसी भी बात पर भावनात्मक होकर निर्णय ना लें। आपकी कार्यकुशलता व मीठी वाणी के चलते आप लोगों में यश पाएंगे तथा लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी नई योजना पर कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। जीवनसाथी थोड़ा नाराज रह सकता है।

मकर- रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। कोई फंसा हुआ कार्य आपको परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा लोग अगर नई नौकरी की तलाश में है तो उनको अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। चीजों को अनदेखा करना भी सीखे अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है।

मकर- कार्य की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यस्थल पर लोग आपके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। खानपान में सतर्कता बरतें।

मीन- किसी ने योजना पर कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुक जाएं। अपने कार्य क्षमता की वजह से आप नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here