राशिफल 23 जुलाई : कैसी रहेगी सितारों की दशा जानिये क्या कहती है आपकी राशि…

2729
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                          23 जुलाई का पंचांग

मंगलवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि – षष्ठी शाम के 04:16 बजे तक उसके बाद सप्तमी। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद दिन के 01:15 बजे तक उसके बाद रेवती। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 बजे से 12:55 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:51 बजे से 05:32 बजे तक।


                            24 जुलाई का पंचांग

बुधवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि – सप्तमी शाम के 06:05 बजे तक उसके बाद अष्टमी । नक्षत्र : रेवती दिन के 03:43 बजे तक उसके भाद अश्विनी। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) कोई नहीं। राहुकाल : दिन के 12:27 बजे से 02:09 बजे तक।



                               दैनिक राशिफल

मेष- धन लाभ होने के योग हैं। जिन लोगों ने कर्जा ले रखा है वह लौटा भी सकते हैं। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। दिन अच्छा है। अगर किसी तरह के निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं भविष्य में फायदा हो सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुराने रोग थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं।


वृष- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे आप के अधिकतर कार्य पूरे हो जाएंगे। दूर रहने वाले किसी संबंधी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएगी। किसी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। किसी योजना पर विचार कर रहे हैं तो कार्य शुरू कर दें समय अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। कामकाज में मन लगेगा। धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग फालतू की चीजों में ना उलझें। पुराने रोग दूर हो सकते हैं।


मिथुन- निवेश के बारे में विचार आ सकता है परंतु सोच समझ कर करें। सभी काम आपके समय पर पूरे हो जाएंगे। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। नकारात्मक बातें हावी हो सकती हैं। दोस्तों की अपेक्षित मदद नहीं मिल पाएगी। धन हानि होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। खान-पान में सावधानी बरतें।


कर्क- रोजमर्रा के सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे वह धन लाभ भी हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी बात को लेकर अगर संदेह में चल रहे थे तो वह भी साफ हो जाएगी। पुराना कोई विवाद सामने आ सकता है जिससे मन में हल्की फुल्की बेचैनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- जमीन जायदाद खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। बैंक की दिशा में काम कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। बुद्धि विवेक से काम लेंगे तो फायदा हो सकता है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं परंतु असफल रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। रोजमर्रा के सभी जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी। धन लाभ होने के योग हैं। व्यवहार को संयमित रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह के फैसले में जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कारोबारियों के नए संबंध बनेंगे जिससे सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव आ सकता है। साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे वह आगे बढ़ने में मदद भी करेंगे। कारोबारियों का कार्य में मन लगेगा। माता का सहयोग भी मिल सकता है। मानसिक अस्थिरता की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


वृश्चिक- आपके व्यवहार में थोड़ी आक्रमकता रह सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और फायदा भी होगा। सकारात्मकता बनाकर रखें। नई योजनाएं बना सकते हैं। किसी कार्य की वजह से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। दूर के किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को कोई छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।


धनु- कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में मीठापन रखें। विरोधियों पर आप हावी हो सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। किसी फालतू की चीज पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। कुछ काम ऐसे करने पड़ेंगे जो भविष्य में फायदा दिलाएंगे। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा हो सकता है। सावधान रहने की आवश्यकता है। पैसों को लेकर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


कुंभ- कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न हो सकते हैं। कारोबार से संबंधित यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। कोई परेशानी हल हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में दौड़भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। सेहत अच्छी रहेगी।


मीन- कोई नई योजना पर काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो कार्य शुरु कर दें समय अच्छा है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो वह भी निपट जाएगा। कारोबारियों को साझेदारी से फायदा हो सकता है। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here