राशिफल 23 मार्च : यात्रा, पदोन्नति या पैसा जानिए क्या कहती है आपकी राशि

187

         23 मार्च का पंचांग

शनिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : तृतीया रात 10:32 बजे तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : चित्रा सुबह के 9:06 बजे तक फिर स्वाति। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:04 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:27 से 10:57 बजे तक।


        24 मार्च का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्थी रात 8:51 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : स्वाति सुबह के 7:42 बजे तक फिर विशाखा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:03 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 5:00 से 6:30 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष : पारिवारिक समस्या का निपटारा एवं संतान को सफलता का योग बनेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्घि, प्रयास से कार्यसिद्घि, आयस्रोत में सुधार एवं राजनीति में सफलता मिलेगी। धोखेबाजों से बचें।

वृष : रोजी रोजगार में सफलता, राजनैतिक पैठ में वृद्घि एवं संतान को लाभ मिलेगा। शिक्षा एवं लेखन कार्य से ख्याति, संबंधी से मतभेद तथा यात्रा से कार्यसिद्घि संभव। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन : कार्य कुशलता सेनौकरी पेशे में प्रगति एवं आर्थिक विकास का क्रम बनेगा। दांपत्य सुख में वृद्घि परंतु विरोधी पक्ष से बाधा संभव। मांगलिक कार्य योजना सफल होगी। अपव्यय से बचें।

कर्क : मनोरथ सिद्घि के साथ अधिकार क्षेत्र मेंं वृद्घि होगी। उत्सव में शरीक होने का अवसर मिलेगा। राजनैतिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। न्यायिक कार्य में सफलता संभव। साझेदारी सोच विचार कर करें।

सिंह : परिश्रम से आयस्रोत का विकास एवं सुख साधन में वृद्घि होगी। राजनीति में सफलता तथा राजकीय कार्य सफल होंगे। व्यर्थ के विवाद से मुक्ति व धर्मस्थल का भ्रमण होगा। यात्रा में सतर्क रहें।

कन्या : राजनैतिक पैठ में प्रगति तथा भूमि भवन संबंधी समस्या का निदान होगा। प्रिय से खुशी, धर्मकर्म में रुचि एवं बाधित कार्य सिद्घ होंगे। रुके धन की प्राप्ति होगी। वाहन चालन में सतर्क रहें।

तुला : स्वजन सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे एवं व्यर्थ के विवाद मुक्ति मिलेगी। परिचय से लाभ एवं संतान से खुशी संभव। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक : सामाजिक कार्य से ख्याति,न्यायालय में सफलता, बिगड़े रिस्तों में सुधार एवं बाधित कार्य सिद्घ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग एवं कारोबार में सफलता संभव। खर्च पर नियंत्रण रखें।

धनु : कारोबार में सुधार एवं आर्थिक प्रगति का क्रम बनेगा। राजकाज में सफलता एवं प्रतिष्ठा में वृद्घि संभव। दांपत्य जीवन मधुर होगा। जन सहयोग में कमी मिलेगी। समय का सदुपयोग करें।

मकर : भाग्य सहयोग से कार्यसिद्घि, मित्र वर्ग से लाभ एवं कारोबार में सफलता का योग बनेगा। राजनैतिक परिचय का लाभ एवं कर्जमुक्ति का योग बनेगा। यात्रा व वाहन चालन में सतर्क रहें।

कुंभ : राजकाज में सफलता एवं मनोभिलषित कार्य सिद्घि के साथ पद प्रतिष्ठा में वृद्घि का योग बनेगा। घर में सुख शांति, प्रिय को सफलता एवं संतान सुख में वृद्घि संभव। संगति पर ध्यान दें।

मीन : रोजी रोजगार में सफलता एवं बाधित धन की प्राप्ति संभव होगी। सामाजिक कार्य से यश प्रतिष्ठा में वृद्घि एवं विरोधी का पराभव होगा। यात्रा से लाभ संभव। वाहन चालन में सतर्क रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here