राशिफल 26 जून : जानिये कैसा रहेगा दिन क्या कहती है आपकी राशि…

10110
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                          26 जून का पंचांग

बुधवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी । नक्षत्र: रेवती। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) कोई भी नहीं। राहुकाल : दिन के 12:23 बजे से 02:07 बजे तक।


                           27 जून का पंचांग

बृहस्पतिवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी सुबह के 5:44 तक फिर दशमी । नक्षत्र: रेवती सुबह के 7:44 तक उसके बाद अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:56 से 12:51 तक। राहुकाल : दिन के 02:07 बजे से 03:51 बजे तक।



                            दैनिक राशिफल

मेष- भौतिक सुख साधनों पर खर्च हो सकता है। आपके व्यवहार में संवेदनशीलता ज्यादा रहेगी। कार्य से जुडी यात्रा हो सकती है। पूर्व में किये गए किसी कार्य से आपको फायदा हो सकता है। भागदौड़ ज्यादा करनी पद सकती है। कामकाज का दवाब ज्यादा रहेगा लेकिन उससे कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। घरेलु ज़िम्मेदारियाँ पूरी करने में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधो में सुधार हो सकता है। कारोबारियों को धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। परिवार में किसी के सेहत के लिए परेशान हो सकते हैं।


वृष- कार्यक्षेत्र में कोई भी जरूरी काम अपनी निगरानी में ही करवाएं तो अच्छा रहेगा। कामकाज का दबाव ज्यादा रह सकता है जिससे आने वाले दिनों में बड़ा फायदा होने के योग हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम टल सकता है। किसी की आलोचना करने से बचें इससे परेशानी और बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। मेहनत भी ज्यादा रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन- नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो जाएगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सभी कार्य समय पर निपट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। पैसों को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। कारोबार में फायदा होने के योग है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खानपान में सतर्कता बरतें।


कर्क- आगे बढ़ने के नए रास्ते मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोग तनाव मुक्त रहेंगे। किए गए कार्य आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है। अपनी बात कहते वक्त सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। निवेश करना चाहते हैं तो समय ठीक है। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार होने के योग हैं।


सिंह- खुद के साथ भी समय बिताएं। संयमित रहे। किसी करीबी के सामने अपनी बात साफ ढंग से रखें अन्यथा आपको गलत समझा जा सकता है। हर किसी पर भरोसा ना करें। कारोबारी थोड़ी बहुत परेशानी महसूस कर सकते हैं। पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी। बहुत सारे कार्यों में आप व्यस्त रह सकते हैं। आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। धन हानि होने के योग हैं। परेशान करने वाले कोई खबर मिल सकती है। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है। कारोबार को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें।


कन्या- सितारों की स्थिति अच्छी है दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार से संबंधित फैसला लेने के लिए दिन अच्छा है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। रोजमर्रा के सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कार्य करने वालों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- अपने कार्य को लेकर आप थोड़े महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। पुराना लेनदेन कोई रह रहा है तो वह खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं। कानूनी कोई मामला चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा। निजी जीवन में किसी करीबी से टकराव हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा अलग लग सकता है। नई नौकरी की तलाश में है तो नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में किसी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


वृश्चिक- धन लाभ होने के योग हैं। कागजी कामकाज से फायदा हो सकता है। हर मामले को अपनी तरफ से निपटाने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। कारोबारियों को भी बड़ा फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के कार्य समय पर निपट जाएंगे। अपने अंदर नई ऊर्जा अनुभव कर सकते हैं। दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।


धनु- भावनाओं में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। किसी कार्य को लेकर अधिक तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है चीजें खुद सामान्य हो जाएंगी। लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ जाएगा। आप कोई नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं जो आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। कारोबार में छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है। पैसों की वजह से आपका कोई भी कार्य नहीं रुकेगा। कारोबार में फायदा होने के योग है। धन लाभ हो सकता है। निजी जीवन में चल रही चीजें सुलझ जाएंगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। फालतू की चीजों में समय खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मौसमी रोग से सावधान रहें।


कुंभ- किसी योजना से अचानक धन लाभ हो सकता है। कारोबारियों की यात्रा होने के योग हैं। कानूनी कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। कार्य की वजह से व्यस्त रहेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। निवेश सोच समझ कर करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। चोट लग सकती है।


मीन- पहले किए गए निवेश से फायदा हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। दिन सामान्य रहेगा। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है। आप व्यस्त रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here