राशिफल 3 जुलाई : कौन से मुहूर्त हैं शुभ-अशुभ साथ क्या कहती है आपकी राशि….

3387
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                            3 जुलाई का पंचांग

बुधवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : प्रतिपदा रात के 10:05 बजे तक उसके बाद द्वितीया। नक्षत्र : आर्द्रा सुबह के 06:37 बजे तक उसके बाद पुनर्वासु 4 जुलाई सुबह के 04:40 बजे तक उसके बाद पुष्य। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) कोई भी नहीं। राहुकाल : दिन के 12:25 बजे से 02:08 बजे तक।


                            4 जुलाई का पंचांग

बृहस्पतिवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वितीया शाम के 07:10 बजे तक उसके बाद तृतीया। नक्षत्र : पुष्य 05 जुलाई रात के 02:31 बजे तक उसके बाद अषलेशा नक्षत्र। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:57 से 12:53। राहुकाल : दिन के 02:08 बजे से 03:52 बजे तक।



                           दैनिक राशिफल

मेष- नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने व पैसे कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव ज्यादा रह सकता है। कारोबार बढ़ने की योजना बन सकती है। कुछ मामलों में भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा। मेहनत के अनुरूप फल मिलने में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है। परिवार में किसी के साथ गलतफहमी हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा धन हानि होने के योग हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई भी काम जल्दबाजी में खत्म करने का प्रयास ना करें। खरीदारी करते समय खुद पर नियंत्रण रखें। दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। बिना सोचे समझे बोलने से बचें। विवाद होने के योग हैं। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। साथ काम करने वाला व्यक्ति आप पर दबाव बनाने का प्रयास कर सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग असफलता मिल सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।


मिथुन- कारोबार में कुछ नया करने को मिल सकता है। दिनभर आप अपना काम निपटाने का प्रयास कर सकते हैं। निवेश की योजनाएं बन सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। कुछ मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरी या कारोबार संबंधित जरूरी फैसले नहीं ले पाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। धन हानि के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


कर्क- आप अपनी सभी कामों पर बहुत बारीकी से ध्यान देंगे। नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। कानूनी कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। निजी संबंधों में कोई विवाद चल रहा है तो वह आप सफलतापूर्वक सुलझा लेंगे। कार्य के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसकी वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। नकारात्मक लोगों से बचने का प्रयास करें। पैसों की कमी महसूस हो सकती है। कारोबारी की यात्राएं हो सकती हैं। किसी बड़े निवेश से बचें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मन ना लगने से परेशान रह सकते है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


सिंह- कार्यक्षेत्र के काम दिन भर में निपट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नए दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं। कुछ जरूरी काम का अटक सकते हैं। पैसा सोच-समझकर निवेश करें। कहीं गलत जगह फंसने के योग हैं। गुस्से को नियंत्रण में रखें अन्यथा जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


कन्या- अपनी इच्छाओं को पूरा करने की दिशा में एक कदम बढ़ा सकते हैं। कुछ साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। कारोबार में अपेक्षित मदद आपको मिल जाएगी। पैसों से जुड़ा चला आ रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले और उलझ सकते हैं। लेन-देन से बचें। जीवनसाथी थोड़ा परेशान रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रह सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- ज्यादातर मामलों के लिए समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। जो कार्य आपको पहले कठिन लग रहे थे वह भी आसानी से हो जाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आय वृद्धि होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों के लेन-देन को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृश्चिक- जरूरत पड़ने पर आप लोगों की मदद कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से आप प्रभावित हो सकते हैं। नई जगहों की यात्रा संभव है। कुछ मामलों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। ज्यादा बोलने से बचें। कारोबार में कोई जोखिम लेने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें। चोट लग सकती है।


धनु- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कहीं से अचानक पैसों की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। नौकरी बदलने का विचार आपके मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ छोटा-मोटा विवाद हो सकता है जो जल्दी ही सुलझ भी जाएगा। थकान महसूस हो सकती है।


मकर- पैसों के मामले में समय पर मदद मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। कारोबार की उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग थोड़े परेशान हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


कुंभ- आपके लिए जो लोग फायदेमंद हो सकते हैं, उनसे मुलाकात हो सकती है। बड़ी योजनाओं पर कार्य शुरू हो सकता है। फालतू की बातों पर ध्यान ना दें अन्यथा विवाद हो सकता है। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- अपने विचार में सकारात्मकता रखें। बड़ी चुनौती आपके सामने आ सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई नया काम शुरू करने में रुकावट महसूस हो सकती है। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आपके जीवन में कुछ असंतुष्ट हो सकते है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here