राशिफल 30 जून : कैसा रहेगा सप्ताह का आखिरी दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

5229
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

                           30 जून का पंचांग

रविवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वदशी सुबह के 6:11 बजे तक उसके बाद त्रयोदशी सुबह के 04:11 तक उसके बाद चतुर्दशी । नक्षत्र : रोहिणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:57 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : शाम के 05:35 बजे से 07:18 बजे तक।


                          1 जुलाई का पंचांग

सोमवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्दशी रात के 03:06 बजे तक उसके बाद उसके बाद अमावस्या। नक्षत्र : मृगशिरा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:57 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:14 बजे से 08:58 बजे तक।



                                   दैनिक राशिफल

मेष- किसी नई योजना पर या काफी लंबे समय से फंसे हुए किसी कार्य योजना पर दोबारा कार्य शुरू कर सकते हैं। नई चुनौतियां मिलेंगी जो आगे जाकर फायदेमंद साबित हो सकती हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। भवन, भूमि की खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है। आलोचना न करें, किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें।


वृष- सकारात्मक रहें, नए लोगों से मेल-जोल का योग है। धैर्य रखें, आपके पुराने कार्य आज निपट सकते हैं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। काम के सिलसिले में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। विवादों में ना पड़ें। ख़र्च पर क़ाबू रखें। खान-पान सम्बंधी सतर्कता बरतें।


मिथुन- कारोबारियों और नौकरीपेशा को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य का दवाब रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। विरोधी हावी हो सकते है।


कर्क- भवन-भूमि के क्रय-विक्रय से संबंधित फ़ैसले ले सकते हैं ल। नए लोग फ़ायदेमंद हो सकते हैं। परिश्रम करते रहें, अपने लक्ष्य से भटकें नहीं। योजनानुसार कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यश में वृद्धि होगी। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव का माहौल हो सकता है। आक्रामक ना हो। जीवनसाथी से अनबन हो सकती हैं। माता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।


सिंह- आत्मविश्वास को डगमगाने न दें। अभी और चुनौतियां आपके सामने आएंगी, जिनसे आपको ही फायदा होगा। दिन अच्छा रहेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। धैर्य रखें। कारोबारिक निर्णय सही साबित होंगे। राजनैतिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। मन में संकोच की भावना आ सकती है। कर्ज के लेन-देन में सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या- नए अवसर मिलेंगे, उनको पहचाने और उनका फायदा उठाएं। रवैया सकारात्मक रखें। आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें। अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा लोग सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें, मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।


तुला- आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार में अच्छा समय बितेगा। किसी दोस्त के साथ मनमुटाव हो सकता है। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। मन मे संदेहास्पद स्थिति बनी रह सकती है। कर्ज वापसी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


वृश्चिक- दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं। यश में वृद्धि होगी। काम-काज को अच्छे से निपटा लेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा। विरोधी परेशान कर सकते हैं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।


धनु- कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कमाई के नए स्रोत खुल सकते हैं। कामकाज में गति आ सकती है। जीवनसाथी से मानसिक सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। पैसों को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।


कुंभ- रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी के कारोबार में लाभ होगा। दिन अच्छा रहेगा। शांति से निर्णय लें। लिए गए फैसलों पर अटल रहें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा। खानपान में सावधानी बरतें।


मकर- समाज के लोगों से मेलजोल बढ़ाएं। मानसिक शांति बनाकर रखें। व्यवहार में लचीलापन लाएं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। जरूरी काम सतर्कता से करें। धन कहीं पर फंस सकता है। परिवार में चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी भावुक रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थिति से सामना हो सकता है।


मीन- रिश्तों में मजबूती आएगी। समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। परिवार व करीबियों के साथ अच्छा समय बितेगा। राजनैतिक फायदा मिल सकता है। निवेश करने से बचें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपव्यय हो सकता है। विवाद में न पड़ें। मानसिक परेशानी हो सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here