राशिफल 4 जुलाई : कैसा रहेगा दिन, जानिए क्या कहती है आपकी राशि…..

5209
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                           4 जुलाई का पंचांग

बृहस्पतिवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वितीया शाम के 07:10 बजे तक उसके बाद तृतीया। नक्षत्र : पुष्य 05 जुलाई रात के 02:31 बजे तक उसके बाद अषलेशा नक्षत्र। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:57 से 12:53। राहुकाल : दिन के 02:08 बजे से 03:52 बजे तक।


                         5 जुलाई का पंचांग

शुक्रवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : तृतीया शाम के 04:09 बजे तक उसके बाद चतुर्थी। नक्षत्र : अषलेशा 06 जुलाई रात के 12:19 बजे तक उसके बाद माघ। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:58 से 12:53। राहुकाल : दिन के 10:42 बजे से 12:25 बजे तक।



                           दैनिक राशिफल

मेष- नौकरी निकलने का विचार आपके मन में आ सकता है। करियर में अभी आगे बढ़ने का समय है। परिवार के साथ समय बीतेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे। कोई नया काम शुरू करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कारोबार में थोड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग तनाव में हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।


वृष- किसी खास इंसान की मदद से आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कुछ खास मामले पर बातचीत हो सकती है। किसी भी व्यक्ति की आलोचना करने से बचें। फालतू के खर्चों से बचने का प्रयास करें। निवेश में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत पर ध्यान दें।


मिथुन- आपका दिन अच्छा बीतेगा। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रियजनों के मिलन से खुशी मिलेगी। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान की उन्नति एवं राजनीति में सफलता का योग बन रहा है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


कर्क- संत-समागम से खुशी मिलेगी और बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार में प्रगति होगी। घरेलू समस्या में कमी आएगी। कर्ज से मुक्ति के प्रयास में सफलता मिलेगी।


सिंह- भ्रमण से मनोरंजन होगा। इसके साथ ही परिचय का दायरा बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक क्षेत्र में अच्छा योग बन रहा है। सुख-साधनों  का विकास होगा। धर्म-कर्म से खुशी मिलेगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।


कन्या- प्रयास के अनुरुप सफलता से खुशी मिलेगी। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक संबंधों में सुधार एवं चिर-प्रतीक्षित अभिलाषा पूर्ण होगी। विरोधियों से बाधा संभव है। यात्रा के दौरान सजग रहें।


तुला- दिन शुभ रहेगा। जटिल समस्या का निदान होगा। सुखानुभूति में बढ़ेतरी होगी। नई व्यावसायिक योजना बनेगी। यह योजना आर्थिक प्रगति में सहायक होगी। घर के माहौल में बदलाव हो सकता है। अनावश्यक विवाद से बचें। अपव्यय का भी योग है।


वृश्चिक- इस राशि के जातक के लिए अनुकूल समय है। रोजी-रोजगार में सुधार होगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति का योग बनेगा। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रयजनों से खुशी मिलेगी। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।


धनु- आपके संगठित प्रयास का सुफल मिलेगा। कार्य में प्रगति होगी एवं व्यर्थ के विवादों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी के दौरान वरीय अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति हो सकती है। साझेदारी से परहेज करें।


मकर- दिन मिश्रित फल देने वाला है। शुभचिंतकों के साथ सार्थक विचार-विमर्श का योग है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शासन-प्रशासन के स्तर पर किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। शिक्षा संबंधी समस्या का समाधान निकलेगा लेकिन जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें।


कुंभ- आपकी सूझ-बूझ ही काम आएगी। आपके कौशल से बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी में सफलता और शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव की योजना बन सकती है। प्रियजनों के स्वास्थ्य में बाधा संभव है। बड़ों-बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान दें।


मीन- अनावश्यक विवाद और क्रोध से परहेज करेंगे तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। लेखनकार्य में सफलता मिलेगी। प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा। न्यायिक प्रयास सफल होंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। यात्रा से कार्य सिद्धि भी संभव हो सकेगी। राजनीतिक बाधा दूर होने का योग है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here