राशिफल 7 जून : क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

171
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                             7 जून का पंचांग

शुक्रवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्थी सुबह के 07:38 बजे तक फिर पंचमी 8 जून सुबह के 05:17 बजे तक फिर षष्ठी। नक्षत्र : पुष्य शाम के के 06:57 बजे तक फिर अश्लेषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:47 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 10:36 बजे से 12:20 बजे तक।


                            8 जून का पंचांग

शनिवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : षष्ठी 9 जून रात के 02:55 बजे से फिर सप्तमी । नक्षत्र : अश्लेषा शाम के के 05:23 बजे से फिर मघा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:47 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 08:53 बजे से 10:37 बजे तक।



                                   दैनिक राशिफल

मेष- कुछ मामलों में भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा। अपना ध्यान अपने काम पर लगाएं। किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी खास मामले में परिवार से सलाह मशवरा कर सकते हैं। कुछ लोग आप का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी कार्य को टालें नही नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। कारोबारियों का छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। नई योजनाओं पर अभी कार्य शुरू करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।


वृष- कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाएं बनाएंगे। कारोबार में छोटा-मोटा फायदा होने के योग हैं। आप सकारात्मकता से भरे हुए रहेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में परेशानी हो सकती है। आक्रामकता को खुद पर हावी ना होने दें। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।


मिथुन- आपके मन में उत्साह का संचार हो सकता है। रुकी हुए पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरू हो सकता है। यात्रा के योग हैं। कारोबार में कोई अहम बदलाव करने का विचार आपके मन में आ सकता है। किसी करीबी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खान-पान में सावधानी रखें। पेट के रोग हो सकते हैं।


कर्क- कार्यक्षेत्र में कोई अहम बात पता लग सकती है जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। पैसों की स्थिति मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शांत रहने का प्रयास करें। रोजमर्रा के कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। निवेश से फायदा होने के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- किसी चीज की शुरुआत करने का मन बना रहे हैं तो समय अच्छा है। आप जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कुछ लोग आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। आप अपनी समझदारी से किसी भी तरह की परिस्थिति को संभालने में सक्षम रहेंगे। कुछ करीबी के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना होने के योग हैं।


कन्या- किसी खास मामले को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। कारोबार में कोई अहम बदलाव करने का विचार आपके मन में आ सकता है। खुद पर भरोसा रखें और किसी भी स्थिति से लड़ने में सक्षम है। सोच सकारात्मक रखें। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग थोड़े असंतोष हो सकते हैं। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।


तुला- सभी कार्य समय पर निपट जाएंगे। आप खुद को तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कारोबारियों की चिंता बढ़ सकती है। अपव्यय से बचें। लेन-देन की किसी मामले में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। मौसमी रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं।


वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में फायदा होने के योग हैं। परिवार में अनबन हो सकती है जिसे सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दिन सकारात्मक रहेगा। दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। कारोबार में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे। सेहत में सुधार होने के योग हैं।


धनु- किसी खास काम में मित्र की मदद मिल सकती है। जिससे फायदा हो सकता है। काम का दबाव कम होगा। मानसिक तनाव रह सकता है। भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक वृद्धि होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। पिता की सेहत परेशान कर सकती है।


मकर- कोई उलझी हुई स्थिति सुलझ सकती है। पैसों से जुड़े कुछ मामले आपके सामने आ सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। कामकाज में मन थोड़ा कम लगेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। किसी तरह का नुकसान होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। कारोबारियों को सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं।


कुंभ- नए लोगों के संपर्क में आएंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं। संतान पक्ष की ओर आप को ध्यान देने की आवश्यकता है। धन हानि के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। किसी काम में रुकावट हो सकती है। कारोबारियों का पैसा कहीं पर फंस सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।


मीन- अपने निजी काम के लिए आगे बढ़ कर बात करने में संकोच ना करें। परिवार में कोई अहम फैसला आपको लेना पड़ सकता है। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा वह घूमने फिरने भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here