21 दिसंबर का राशिफल जानें, क्या कहती है आपकी राशि

2767
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 december : 21 दिसंबर का राशिफल जानें। पढ़ें कि क्या कहती है आपकी राशि। किसका कैसे बीतेगा दिन। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना ही हो तो बचाव के उपाय पढ़ें। इससे दिशा शूल के दोष में कमी आती है।

 सोमवार का पंचांग

21 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी शाम के 04.14 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 11.03 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 11.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 08.27 से 09.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

22 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी शाम के 06.14 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 01.38 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 12.11 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.30 बजे। राहुकाल- दिन के 02.55 से 04.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 से 12.41 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 दिसंबर का राशिफल

21 दिसंबर का राशिफल, जानिये क्या कहती है आपकी राशि। इसमें देखें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? किसे सफलता के लिए जूझना होगा? किस पर होगी देवी मां की कृपा? कौन आर्थिक रूप से समस्या में रहेगा? इसके साथ घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य की जानकारी भी लें।

मेष

खुश रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ सामने अपनी भावनाएं जताएं। किसी खास दोस्त के साथ अच्छा समय बीत सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण काम करें। फायदे में रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपको तकलीफ पहुंचा सकता है। कारोबारी किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।

वृष

घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिल सकता है। अच्छे लोगों से मुलाकात संभव है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। अपने कार्य की अनदेखी न करें। संतान पक्ष से थोड़े नाराज हो सकते हैं। कोई पुरानी बात अचानक से आपका मन खराब कर सकती है। कहीं का गुस्सा कहीं और निकालने से बचें।

मिथुन

आज जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आप काफी हद तक सफल रहेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने का योग है। कोई मामला गंभीरता से सुलझाएं। अपव्यय हो सकता है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ का योग हैं। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट की समस्या हो सकती है।

कर्क

पैसों को लेकर जो परेशानियां हैं वह खत्म हो सकती हैं। छोटी-मोटी यात्रा संभव है। अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा कर सकते हैं। बोलचाल में सावधानी रखें। कामकाज का दबाव ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। कारोबारी किसी नई योजना को शुरू करने से बचें। आज इससे नुकसान हो सकता है।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। परिवार में कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में भाई का सहयोग मिल सकता है। यह उपयोगी होगा। दूसरों पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचें। आप तनाव महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या

कामकाज से जुड़ी नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर आपको ध्यान देना होगा। पैसों के बड़े मामले में घर वालों की सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण काम करें। नौकरीपेशा लोगों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पैसों का लेनदेन करना पड़ सकता है। कारोबारी निवेश करने में सावधानी रखें।

तुला

21 दिसंबर का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आप बहुत संवेदनशील रह सकते हैं। पुराने दोस्तों की मदद मिलने की संभावना है। इससे रुके काम पूरे होंगे। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक

आप जो भी करेंगे उसके बहुत ही अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। निजी जीवन में भी आपके लिए उन्नति के अवसर बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

धनु

आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। इसका आपको हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा। जिस कार्य में भी मेहनत करेंगे उसमें निश्चित सफलता मिलेगी। अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करने में आप काफी हद तक सफल हो जाएंगे। किसी नई जगह पर जाने का योग बन रहा है। नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है।

मकर

किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने का योग है। आर्थिक मामलों में थोड़ा विचार करके ही कोई निर्णय लें। जमीन-जायदाद का काम कर रहे लोगों को थोड़ा नुकसान हो सकता है। फिलहाल का कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ

नौकरी बदलने का विचार आपके मन में आ सकता है। कुछ नए अनुभव आपको हो सकते हैं। उसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने का योग हैं। काम के तनाव से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कोई भी काम कल पर नहीं टालें।

मीन

घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। जोखिम भरे काम को संभलकर करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। लेन-देन के मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। साझेदारी के कारोबार में सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में बड़े के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

नोट- 21 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। यह भी जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- समस्याएं आपकी समाधान हमारी, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here