8 जून का राशिफल : जानिये क्या कहती है आपकी राशि कितना मिलेगा किस्मत का साथ या मिल सकती है सितारों से मात…..

240
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                               8 जून का पंचांग

शनिवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : षष्ठी 9 जून रात के 02:55 बजे से फिर सप्तमी । नक्षत्र : अश्लेषा शाम के के 05:23 बजे से फिर मघा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:47 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 08:53 बजे से 10:37 बजे तक।


                              9 जून का पंचांग

रविवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : सप्तमी 10 जून रात के 12:36 बजे तक । नक्षत्र : मघा दिन के 03:50 बजे तक फिर पूर्व फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:48 बजे तक। राहुकाल : शाम के 05:30 बजे से 07:13 बजे तक।



                                       दैनिक पंचांग

मेष- व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी की सलाह की आवश्यकता हो सकती है। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। पैसों के मामलों में थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी की बातों को समझने का प्रयास करें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक पढ़ाई करने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- जीवनसाथी से आर्थिक फायदा हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी मेहनत सही दिशा में रहेगी। भाइयों की मदद की अपेक्षा कर रहे हैं तो वह मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य मिल सकता है। कर्ज़ लेन-देन से बचें। दिन भर व्यस्तता की वजह से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।


मिथुन- धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नयी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो उसे शांति से बैठकर सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा व आप दोनों मिलकर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी से कोई विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों का फंसा हुआ पैसा मिल सकता है।


कर्क- जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दूसरों के मामले में दखलंदाजी करने से बचें। किसी बात को लेकर फालतू का तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का दबाव ज्यादा रह सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है।


सिंह- किसी तरह के दुविधा की स्थिति में है तो अपनी बातें साझा करें हल अवश्य मिलेगा। किसी भी मामले पर शांत मन से विचार करें। किसी करीबी से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं। थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्कता बरतें।


कन्या- दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व में लिए गए निर्णय से आपको फायदा हो सकता है। धन लाभ होने के भी योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। बोलने पर नियंत्रण रखें। परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।


तुला- आप अपनी मेहनत से सभी कार्य पूरे कर लेंगे। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़े से प्रयास से ही आपके सभी काम सफल हो जाएंगे। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। कोई खुशखबरी मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक- दिन अच्छा रहेगा। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कोशिश करेंगे तो हर काम में सफलता मिलेगी। भावनात्मक संतुलन बनाकर रखें। अचानक कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के योग हैं। मन में अशांति रह सकती है।


धनु- किसी भी मामले पर सोच विचार कर निर्णय लें। कारोबार में कुछ फैसले जल्दबाजी में लेने की जरूरत पड़ सकती है। दूसरों पर आप का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। परिवारजनों की अपेक्षित मदद मिल जाएगी। खर्च बढ़ सकता है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी बात को लेकर आपके मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।


मकर- पैसों की स्थिति में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। कोई नई योजना बनाने से बचें। दिन अच्छा रहेगा। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। कारोबारी विवाद में पड़ने से बचें। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान पढ़ाई लिखाई में कम रहेगा। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


कुंभ- किसी की मदद से आप को फायदा होने के योग हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ी हुई रहेंगी।कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिल सकती है। विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। कारोबार में विवाद होने की संभावना है साथ ही फायदा भी हो सकता है। नींद की कमी महसूस हो सकती है।


मीन- दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में पैसों की वृद्धि हो सकती है। कामकाज शुरू करने में थोड़ी देरी हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। सकारात्मकता बढ़ी हुई रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोग तनाव में आने से बचें। निवेश करने का सोच रहे हैं तो थोड़ा सोच-समझकर करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कोई दुर्घटना हो सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here