राशिफल 06 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

1612

                              6 जुलाई का पंचांग

शनिवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्थी दिन के 01:10 बजे तक उसके बाद पंचमी। नक्षत्र : माघ सुबह के 10:11 बजे तक उसके बाद पूर्व फाल्गुन। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:58 से 12:53। राहुकाल : सुबह के 08:59 बजे से 10:43 बजे तक।


                               7 जुलाई का पंचांग

रविवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्थी सुबह के 07:38 बजे तक
उसके बाद पञ्चमी सुबह के 05:17 बजे तक, जून 08 तक फिर षष्ठी। नक्षत्र : पुष्य शाम के 06:57 बजे तक अश्लेशा । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:52 से 12:58। राहुकाल : सुबह के 10:37 बजे से 12:20 बजे तक।



                                 दैनिक राशिफल

मेष- परिवार की जरूरत और उनकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। संतान की उन्नति से खुशी मिल सकती है। कारोबारी नई योजनाएं बना सकते हैं साथ ही उनकी मेहनत भी बढ़ जाएगी। किसी भी काम के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी भावुक हो सकता है उनकी भावनाओं का सम्मान करें। नौकरीपेशा लोगों का किसी के साथ विवाद हो सकता है। मेहनत के अनुसार नतीजे मिल सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


वृष- किसी अच्छी खबर का इंतजार रह सकता है। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग अधिक व्यस्त रह सकते हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। कार्य के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। बोलने के तरीके पर ध्यान रखें। पैसों से जुड़े मामलों में चिंता हो सकती है। किसी के साथ बहस ना करें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह ले लें। सेहत ठीक रहेगी।


मिथुन- आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। कामकाज में सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं। किसी पुरानी समस्या का नए ढंग से आप समाधान निकाल सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत करके आप हर तरह की स्थिति से लड़ सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। बिना सोचे समझे किसी से कोई बात ना बोलें विवाद हो सकता है। कारोबार संबंधित उलझनें कम हो सकती हैं। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


कर्क- दिन अच्छा है। कोई नया काम करने का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। हर तरह की परेशानियों से राहत मिल सकती है। लगभग सारा अधूरा काम आपका निपट जाएगा। आने वाले दिनों के लिए कोई योजना भी बना सकते हैं। फालतू कामों में समय और पैसा बर्बाद ना करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कुछ मामलों में आप उलझ सकते हैं। कारोबारियों का किसी से विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का दिन ठीक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


सिंह- किसी भी काम के लिए खुद पर धैर्य बनाकर रखें। खुद को साबित करने का अवसर आपको मिल सकता है। दूसरों को समझने का भी प्रयास करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आप की नकारात्मक सोच परेशानी बढ़ा सकती है। खर्च बढ़ने के योग हैं। यात्रा करनी पड़ सकती है परंतु वह फायदेमंद होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक है। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।


कन्या- कामकाज में अधिकारियों की मदद मिल सकती है। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। पैसे और परिवार के बीच संतुलन नहीं बन पाएगा। फालतू काम में फंसने से बचें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। कारोबार में चली आ रही रुकावटें खत्म होने के योग हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- कारोबारियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। घर-परिवार में कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है जिससे खुशी मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। किसी की आलोचना करने से बचें। दिनभर व्यस्त रह सकते हैं। आय-वृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे। मौसमी रोग हो सकते हैं।


वृश्चिक- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य हैं। मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव थोड़ा कम रहेगा। बिगड़े हुए संबंध सुधर सकते हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में नए सौदों से अभी बचें। जीवनसाथी की मदद मिल जाएगी। कुछ मामलों में अनबन होने के भी योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी।


धनु- आसपास के लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें। अपने लिए गए फैसले पर आपको भरोसा रखने की आवश्यकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। किसी जरूरी काम में रूकावट आ सकती है। खर्च व्यवहार व अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार में कोई बड़ा फैसला ना लें। जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं। किसी मामले को ज्यादा ना खींचे। निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


मकर- कारोबार में लगातार कुछ नया करने का प्रयास करते रहें। आपको सफलता मिल सकती है। पुराने किसी विवाद से छुटकारा मिल जाएगा। नौकरी या परिवार की तनावपूर्ण स्थिति सुलझ जाएगी। दूसरों के कार्य में दखलंदाजी करने से बचें। काम का दबाव बढ़ सकता है। ज्यादा खर्च करने की आदत पर काबू करें। रोजमर्रा के काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिल जाएगी। विद्यार्थी वर्ग को मानसिक तनाव हो सकता है। संतान पक्ष की सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है जो भी काम करें खुद पर भरोसा रख कर करें। कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सामने नई चुनौती आ सकती हैं उनसे घबराएं नहीं वह आपको बड़ा फायदा दिलाने में मददगार रहेंगे। पैसों का लेनदेन करने से बचें। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार नतीजे मिल जाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- कारोबारियों को पुराना पैसा मिल जाएगा। जो बात मन में है वो जीवनसाथी से साझा करें। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो करने का मन नहीं करेगा। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिकारियों के साथ कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। कारोबारी कोई भी फालतू की बात में समय व्यर्थ न करें। विद्यार्थी वर्ग लिए दिन अच्छा है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। चोट लग सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here