कैसा होगा दिन, क्या कहती है आपकी राशि

147
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                          2 मई का पंचांग

बृहस्पतिवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : त्रयोदशी तड़के 3:21 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद दिन 1:03 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:56 से 3:39 बजे तक।


                                            3 मई का पंचांग

शुक्रवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्दशी पूरा दिन तड़के 4:04 बजे तक फिर अमावस्या। नक्षत्र : रेवती दिन 2:41 बजे तक फिर अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:39 से 12:18 बजे तक।



                                                   दैनिक पंचांग

मेष- ईमानदारी से अपने सभी कार्यों को पूरा करें। धर्य और शांति बनाकर रखेंगे तो हर तरह की स्थिति सामान्य हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से लंबी बातचीत हो सकती है। आपके संबंध भी मजबूत होंगे। खर्चों पर काबू रखना होगा। कोई भी कार्य को कल पर न टालें। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कारोबारी सावधानी बरतें। नए सौदे होंगे परंतु उसके साथ ही खर्चा भी बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।


वृष- नौकरी पेशा लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज किए गए फैसले भविष्य में फायदा पहुंचा सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। कुछ निजी संबंध आर्थिक स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कुछ लोगों को आपके प्रति गलत भावना भी आ सकती है। विवादों से बचकर चलें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। कारोबार में बढ़ोतरी के अवसर आपको मिल सकते हैं। नए लोगों के संपर्क में आने के भी योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है तभी अच्छी सफलता मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।


मिथुन- आपका पूरा ध्यान खुद पर केंद्रित रहेगा। संबंधों में चली आ रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं। दिनभर सक्रिय रहेंगे। पैसों की स्थिति को लेकर विचार करने की आवश्यकता है। यात्रा करने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार या नौकरी से जुड़ा कोई अहम फैसला ना करें। किसी को कर्ज दिया हुआ है तो वह वापस मिलने में समय लग सकता है। विरोधी प्रभावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विद्यार्थी के लिए समय अच्छा है। सेहत समान्य रहेगी।


कर्क- दिनभर व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके लिए मददगार साबित होंगे। परेशान चल रहे लोगों को राहत मिल सकती है। अधिकारियों की नजरें आप पर होंगी। बोलने और काम करने के तरीकों में सतर्कता बरतें। दिन सकारात्मक रहेगा। जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद हो सकते हैं। रोजगार की तलाश में लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट खराब होने के योग है।


सिंह- नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। घर परिवार या पुराने दोस्तों के साथ यात्रा होने के भी योग हैं। अपने हर काम में पूरी तरह से सफल रहेंगे। कुछ मामलों में भाग्य का साथ मिलने में परेशानी हो सकती है। धन हानि के भी योग हैं। किसी खास मित्र से अनबन हो सकती है। किसी से भी मदद की उम्मीद ना करें निराशा हाथ लग सकती है। कारोबारियों का कोई कानूनी विवाद निपट सकता है वह छोटा मोटा फायदा भी हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के यह दिन अच्छा है। सेहत के प्रति सावधान रहें।


कन्या- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी स्थिति को लेकर अगर मन में संदेह की भावना थी तो वह भी खत्म हो सकती है। आय वृद्धि के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है जिनको आप सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। समय अच्छा है कारोबार से जुड़े कुछ अहम निर्णय लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ले सकते हैं सफलता मिल सकती है। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है फायदा हो सकता है। जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्थायी संपत्ति खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो कोई जल्दबाजी ना करें। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी सी मेहनत से भी बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- कार्यक्षेत्र में लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। किसी भी मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले शांति से विचार कर लें। किसी नए काम को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो अपने से अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। व्यवहार में गंभीरता बनाकर रखें। आप अपने मन की बात को स्पष्ट रूप से कहने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। धन हानि के भी योग हैं। फालतू के विवादों में उलझ सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाने के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृश्चिक- नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी खास योजना पर जल्द से जल्द फैसला लेना होगा तभी सोचे हुए सभी कार्य आपके पूरे हो सकते हैं और वह फायदा भी देंगे। विरोधी रुकावट उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे परंतु और असफल रहेंगे। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। कुछ योजनाएं आप की अधूरी रह सकती हैं। किसी पुराने मामले को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कहीं पर पैसा भी फंसने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी ज्यादा ही संवेदनशील रहेगा सोच समझ कर बोलें। कामकाज का दबाव ज्यादा होने के कारण खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। थकान महसूस हो सकती है।


धनु- पैसों के मामले में अपनी स्थिति में थोड़ी गोपनीयता बनाकर रखें। अपनी भावनाओं को जीवनसाथी के साथ बांटे अच्छा लगेगा। कुछ ऐसी चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं जिन पर धीरे धीरे विचार करके आप खुद से ही उनको ठीक कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में सोच समझ कर बात करें वरना परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वभाव में उग्रता हावी ना होने दें। बड़ा फैसला करने से बचें। कारोबार में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना होने के योग हैं।


मकर- आपका पूरा ध्यान कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करने में रहेगा। अचानक कोई योजना बन सकती है जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। कोई भी अहम फैसला ना लें। घर खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो उसे अभी टाल दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबारी नए फैसले लेने से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। खानपान में सतर्कता बरतें।


कुंभ- किसी योजना के बारे में विचार कर रहे हैं तो उस पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। भाइयों की मदद मिल सकती है। पैसा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो जांच परख कर करें। कामकाज में मन लगेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। धन हानि होने के योग हैं संभल कर रहना होगा। कुछ विरोधी कार्य क्षेत्र में आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को मुनाफा होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र का वातावरण भी अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


मीन- किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फायदा मिलेगा। खास मित्रों की मदद मिल सकती है। व्यवहार में लचीलापन बना कर रखें। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। रोजमर्रा के कामकाज में विवाद होने के योग हैं। जरूरी कुछ काम लटक सकते हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा परंतु जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग कम मेहनत पर भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here