राशिफल 15 फरवरी- कर्क-मेष के लिए सफलता……. कैसा होगा बाकी राशिफल वालों का दिन

187

    15 फरवरी 2019 का पंचांग
शुक्रवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तिथि : दसमी दिन के 1:19 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : मृगशिरा रात के 8:35 बजे तक फिर अर्द्रा। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : रात के 11:13 से 12:35 बजे तक।


         16 फरवरी का पंचांग
शनिवरा, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तिथि : एकादशी रात के 11:02 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : अर्द्रा शाम के 7.06 बजे तक फिर पुनर्वसु। शुभ मुहूर्त : दिन के 11:41 से 12:26 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:16 से 10:40 बजे तक।


             दैनिक राशिफल 

मेष – आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यवसायिक क्षेत्र में लिए गए फैसलों से लाभ होगा। आयस्त्रोत बढ़ेगें। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बितेगा। समय का सदुपयोग करें।

वृष – जटिल समस्याओं से निकलने में सक्षम रहेंगे। राजनीति से संबंधित लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ आनंदमय समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन – आज के दिन मिश्रित फल मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन खुद पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क – कर्क राशि वालों के लिए यह दिन सफलता भरा होगा। काफी समय से ठप पड़े कामों में प्रगति होगी। परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह – आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी और रोजगार में सफलता का योग है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।

कन्या – आज का दिन मंगलमय बितेगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आय का स्रोत खुलने का योग हैं। परिवार के साथ आनंदमय समय बितेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

तुला – आज कुछ चल रहे कार्य परेशान कर सकते हैं। संयम रखें। समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर सावधानी बरतें। किसी अपने की सलाह काम आएगी।

र्वश्चिक – आज आपके लिए काफी अच्छा दिन है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन भी मंगलमय बितेगा।

धनु – सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए आनंदमय होगा।

मकर – रचनात्मक क्षेत्रों से संबंधित लोगों के लिए समय अच्छा है। व्यवसायिक व्यवसायिक फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। परिवारजनों के साथ मंगलमय समय बितेगा।

कुंभ – इस राशि के जातक के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा लेकिन घरेलू मोर्चे पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आय के स्रोत में वृद्धि का योग है। धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं।

मीन – क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन ठीक बीतेगा। रोजगार के क्षेत्र में अनुकूल स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here