14 फरवरी का राशिफल: मीन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता…..जानिए क्या कहती है आपकी राशि

247

    14 फरवरी 2019 का पंचांग

गुरुवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तिथि : नवमी दिन के 2:54 बजे तक फिर दसमी। नक्षत्र : रोहिणी रात के 10:02 बजे तक फिर मृगशिरा। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:58 से 3:21 बजे तक।


         15 फरवरी का पंचांग

बुधवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तिथि : दसमी दिन के 1:19 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : मृगशिरा रात के 8:35 बजे तक फिर अर्द्रा। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : रात के 11:13 से 12:35 बजे तक।


         दैनिक राशिफल 

मेष : व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्या का हल निकल सकता है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में खुशहाली रहेगी। बड़ों का साथ मिलेगा ।

वृष: नौकरीपेशा लोगों की स्थिति सुधरेगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से फायदा होगा। अपव्यय न करें। करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिक कद बढ़ेगा।

मिथुन : लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। रोजगार संबंधी प्रयास को बल मिलेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। नयी योजना बनेगी। गैर जरूरी विवाद से बचें। आर्थिक क्षेत्र में चल रहे सफल होंगे।

कर्क : नौकरीपेशा और रोजगार के क्षेत्र में ठीक-ठाक स्थिति बनी रहेगी। यात्रा और वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कारोबारिक क्षेत्र में प्रगति और अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी का योग है। पारिवारिक समय अच्छा बितेगा। नए संबंध बनेंगे।

सिंह : राजनीति में लगातार प्रयास से सफलता हाथ लगने की उम्मीद है। यश बढ़ोतरी साथ ही सुख-साधन में वृद्धि का योग है। राज-काज के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। लेखन की दिशा में कार्य कर रहे लोगों की प्रगति हो सकती है। न्यायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या का हल निकलेगा। क्रोध पर संयम रखें।

कन्या : संतान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे। शिक्षा की दिशा में कार्य करने वालों के लिए समय ठीक रहेगा। व्यर्थ के खर्चे न करें परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और खाने-पीने पर सावधानी बरतें। राजनीतिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे और अधिकार में वृद्धि होगी।

तुला : कारोबारी और राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। समस्या का हल निकलेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन से थोड़े परेशान रह सकते हैं। घर में धर्म-अध्यात्म के कार्य संपन्न हो सकते हैं। परिवारजन का एवं रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक : लंबे समय से चल रहे विवाद से मुक्ति मिलेगी। करीबी के स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा करने पर लाभ का योग है पर सावधानी अवश्य बरतें। जरुरत से ज्यादा विश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। रुका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी व रोजगार में सफलता का योग है।

धनु : कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की समस्याएं दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को सफलता हाथ लगेगी। धार्मिक कार्य के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। अनावश्यक के विवाद में ना पड़ेंगे, खर्च से बचें।

मकर : धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी करीबी से मिल कर मन प्रसन्न होगा। योजना के अनुसार चल रहे प्रयास सफल होंगे। आय के नए मार्ग खुलेंगे। सुख-साधन में वृद्धि और विकास संभव। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले सतर्कता बरतें, दिन थोड़ा परेशान कर सकता है।

कुंभ : पारिवारिक जीवन में खुशहाली का योग है। संतान पक्ष को सफलता हाथ लगेगी। कारोबारिक एवं आर्थिक स्रोत के प्रयास सफल होंगे। विरोधियों कुछ परेशान कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। प्रियजन का सानिध्य प्राप्त होगा।

मीन : कुल मिलाकर दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। संतान खुशी देगी। यात्रा से सफलता हाथ लगेगी और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा की दिशा में कार्य पेशा लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। अपने कर्तव्यों पर ध्यान दें। शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here