हस्ताक्षर में छुपे राज बताता है व्यक्ति का चरित्र

789
Signature Reveals Personality : हस्ताक्षर में छुपे राज

Signature Reveals Personality : हस्ताक्षर में छुपे राज बताता है व्यक्ति का चरित्र। व्यक्ति के हस्ताक्षर में छुपे इस राज को जानना आसान होता है। इन्हें समझने के लिए ज्यादा ज्ञान की भी जरूरत नहीं है। कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान और उसके नियमित अभ्यास से आप भी इस राज को समझ सकते हैं। फिर किसी के भी हस्ताक्षर या लिखावट को देखकर उससे बारे में सटीक आकलन कर सकेंगे।

दबाकर लिखने वाला कर्मठ लेकिन अड़ियल होता है

लिखते समय कलम को दबाने या गहरी लिखाई करने वाला कर्मठ होता है। गंभीर स्वभाव वाला ऐसा व्यक्ति काम के प्रति जिम्मेदार होता है। वह अपनी बात का पक्का होता है। ऐसे लोग यदि किसी बात पर अड़ जाएं तो उन्हें समझाना और मनाना कठिन होता है। इसके विपरीत हल्के हाथ से लिखने वाले संवेदनशील होते हैं। उन्हें प्रभावित करना आसान होता है।

दाईं ओर झुकी लिखावट वाले खुली किताब होते हैं

दाईं ओर झुके अंदाज में लिखने वालों का व्यक्तित्व खुली किताब की तरह होता है। उनमें छल-कपट नहीं होता है। जैसा होते हैं, वैसा ही बोलते और दिखते भी हैं। लोगों से घुलना-मिलना पसंद करते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। दाएं हाथ से काम करने वाला और बाएं हाथ से से लिखने वाला क्रांतिकारी विचार का होता है। वह लीक से हटकर सोचता, बोलता और करता है। ऐसे लोग अप्रत्याशित काम करने में सक्षम होते हैं।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

प्रभावशाली होते हैं बड़े आकार में लिखने वाले

हस्ताक्षर में छुपे राज में अब बात बड़े आकार में हस्ताक्षर करने वाले की। बिखरी सी लिखावट वाले ऐसे लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। वे मनमौजी, दिखावा प्रिय और स्वतंत्र व्यक्तित्व वाले होते हैं। नियम में बंधकर रहना उन्हें पसंद नहीं होता। रूटीन जीवन से जल्दी ही ऊब जाते हैं। हर तरह की जिंदगी का ये मजा लेते हैं। मनमौजी, कलाकार और विचारक को इसी श्रेणी में रखा जाता है।

संतुलित व्यक्तित्व होता है सुंदर लिखावट वालों का

सुंदर लिखावट वालों का व्यक्तित्व संतुलित होता है। खुद अनुशासित रहते हैं और आसपास वालों से भी यही चाहते हैं। इन्हें अनावश्यक टोकाटाकी पसंद नहीं होता है। समय पर काम पूरा करते हैं। टीम प्रबंधन की इनमें अच्छी क्षमता होती है। नेतृत्व देकर बेहतर काम कराते हैं। नौकरी में मध्यम वर्गीय प्रबंधन में ऐसे लोग खूब नजर आते हैं।

हस्ताक्षर में ऊपर-नीचे लकीर खींचने वाले में असुरक्षा बोध

हस्ताक्षर में छुपे राज में बारी अब लकीर खींचने वाले की। हस्ताक्षर के दौरान ऊपर-नीचे लकीर खींचने वाले आमतौर पर असुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए लीक पर चलने और काम करने में भरोसा करते हैं। इनसे नए प्रयोग की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्हें हर काम में सुरक्षा कवच की जरूरत महसूस होती है। हस्ताक्षर में सिर्फ अपनी नाम लिखने वाले सेल्फमेड होते हैं। हर काम को मनोयोग से करते हैं। हस्ताक्षर में सरनेम लिखने वाले अच्छे टीम लीडर होते हैं।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here