कन्या वाले दबाव में रहेंगे, जानें चार दिसंबर का राशिफल

78
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 04 december : कन्या वाले दबाव में रहेंगे। जानें चार दिसंबर का राशिफल। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में पढ़ें कि किस ओर यात्रा उपयुक्त नहीं है। उधर दिशा में जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

शुक्रवार का पंचांग

04 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी रात के 08.03 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु दिन के 01.39 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 10.30 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 10.53 से 12.11 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 से 12.32 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

05 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी रात के 08.10 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 02.38 बजे तक। योग- ब्रह्म सुबह के 09.34 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 09.36 से 10.54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 से 12.33 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार दिसंबर का राशिफल

कन्या वाले दबाव में रहेंगे। मीन राशि वाले की मौज रहेगी। जानें चार दिसंबर का राशिफल। इसे पढ़कर जानें कि किसके लिए निवेश करना फायदेमंद होगा। किसे खर्च पर ध्यान रखना चाहिए।

मेष

माता-पिता से छोटा मोटा विवाद हो सकता है। उससे बचने की कोशिश करें। विरोधी मुश्किलें पैदा करने की कोशिश करेंगे। आप निश्चिंत रहें, वे असफल रहेंगे। अतिरिक्त खर्च होने के योग हैं। जीवनसाथी के पास समय की कमी हो सकती है।

वृष

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सतर्क रहें। मौसमी बीमारियां परेसान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आज किसी से भी तर्क-वितर्क करने से बचें। दूर के रिश्तेदारों से छोटा मोटा विवाद  संभव है।

मिथुन

आज कन्या वाले दबाव में रहेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उसका ध्यान रखें। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी-बहुत चिंताएं मन में हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता में बीतेगा। काम के दबाव से थोड़े परेशान हो सकते हैं।

कर्क

नए और उपयोगी विचार मन में आ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर पता लग सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबारी लंबे समय से कर रहे कोई प्रयास में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। वे व्यापार में विस्तार की योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। उसे बात करके सुलझाएं। आय से अधिक खर्च का योग है। विद्यार्थियों के लिए चुनौती का समय है। उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।

कन्या

आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। आज पैसे के लेन-देन से परहेज करें। अन्यथा समस्या में फंस सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुल मिलाकर कन्या वाले दबाव में रहेंगे।

तुला

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। यदि निवेश की योजना है तो कर सकते हैं। इसमें लंबे समय में बड़े फायदे का योग है। कारोबारियों के लिए भी समय ठीक है। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक

क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आज परिवार में ही विवाद हो सकता है। संभव है कि किसी नजदीकी मित्र से बेवजह झगड़ा हो। दोनों ही मामलों में आपका नुकसान होगा। अतः शांतिपूर्वक स्थिति का सामना करें। धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

धनु

आज भाग्य आप पर मेहरबान है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। हालांकि बेहतर होगा कि इसे जल्दबाजी में जाया न करें। पहले की लंबित योजना को पूरा करने का प्रयास करें। अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर

आज घर के बाहर सावधान रहें। खासकर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। उचित होगा कि खुद वाहन चलाने से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में भी धैर्य से स्थिति का सामना करें। कोई अहम फैसला लेने से परहेज करें। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिल सकती है।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। उसी सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। यदि मौका मिले तो चूकें नहीं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी। राजनीति में काम कर रहे लोगों का कद बढ़ेगा। हालांकि विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

मीन

मीन राशि वाले की मौज रहेगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। यदि बदलाव की योजना है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। आपकी सक्रिय पहल से पुराना विवाद सुलझेगा। उसका परिणाम आपके इच्छा के अनुसार होगा। नए वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

नोट-कन्या वाले दबाव में रहेंगे में आपने चार दिसंबर का राशिफल पढ़ा। इसे जन्म समय के आधार पर बनाया है। यह अन्य लोगों के लिए भी उपयोगी है। ऊपर दिशा शूल के बारे में पढ़ा। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here