जानें किस राशि के लिए है अच्छा समय, कौन रहेगा परेशान

76
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

04 November’s rashifal and panchang : जानें किस राशि के लिए है अच्छा समय। कौन रहेगा परेशान? चार नवंबर के राशिफल में देखें किसका दिन कैसा बीतेगा? साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। शुभ-अशुभ मुहूर्त की जानकारी है। दिशा शूल में पढ़ें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो क्या करें, जिससे दोष में कमी आए।

बुधवार का पंचांग

04 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी अगले दिन तड़के 05.14 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा 5 नवंबर को तड़के के 04.51 बजे तक। योग- परिघा सुबह के 06.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:37 बजे। राहुकाल- दिन के 12.04 से 01.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

05 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी पूरा दिन व पूरी रात तक। नक्षत्र- आर्द्रा पूरा दिन व पूरी रात तक। योग- शिव सुबह के 06.57 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:33 बजे। राहुकाल- दिन के 01.27 से 02.49 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार नवंबर का पंचांग

मेष

कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। व्यापार बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तला-भुना खाने से परहेज करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा।

वृष

कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। उनका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ी बेचैनी का समय है। मन को एकाग्र करने में परेशानी होगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

मिथुन

बच्चों पर उम्मीदों का ज्यादा बोझ नहीं डालें। परिवार में विवाद हो सकता है। संयम बरतें। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। हालांकि उन्हें किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

कर्क

कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। आपके लिए नए अवसर के द्वार खुल सकते हैं। कानूनी विवाद से छुटकारा मिलने का योग है। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। लेन-देन में सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह

बड़ा फैसला लेने से पहले बुजुर्ग की राय व आशीर्वाद अवश्य लें। खर्च बढ़ने का योग है। इससे आप तनाव में रहेंगे। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्थिति शीघ्र ही आपके नियंत्रण में आ जाएगी। परिवार के साथ अच्छी यात्रा भी कर सकते हैं।

कन्या

आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आपका कद बढ़ेगा। लंबे समय से चल रहा तनाव खत्म होने वाला है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला

फैसला लेने में परेशानी होगी। निजी व प्रोफेशनल बातों को अलग-अलग करना सीखें। अन्यथा परेशानी में फंसेंगे। निजी बातों को किसी से भी साझा नहीं करें। अर्थ का अनर्थ हो सकता है। विरोधी उसका फायदा उठा सकता है। दिन तनावपूर्ण बीत सकता है।

वृश्चिक

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कारोबारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि बाद में उसका फल भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। उनकी स्थिति मजबूत होगी। लेकिन दिन भर खूब व्यस्तता रहेगी।

धनु

अतिसंवेदनशील होने से बचें। फिर हर चीज आपके नियंत्रण में रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का रवैया थोड़ा कठोर लग सकता है। परंतु अंततः आप उसके औचित्य को समझेंगे कि वह जरूरी था। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

मकर

आज चित्त अस्थिर रहेगा। मन को एकाग्र करें। अन्यथा जरूरी काम भी लटक जाएंगे। पैसे के लेन-देन में विवाद हो सकता है। अतः सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में बड़े की सलाह अवश्य लें। फैसला लेने से पहले थोड़ा खुद भी ठंडे दिमाग से सोचें।

कुंभ

काफी समय से चल रहा विवाद सुलझ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने का योग है। घर व वाहन लेने की सोच रहे हों तो आगे बढ़ें। समय अनुकूल है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मीन

क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अन्यथा परिवार में बड़ों से विवाद हो सकता है। यह ठीक नहीं होगा। उनकी बातों को ठंडे दिमाग से सोचें। अंततः वे ठीक साबित होंगे। पुराने निवेश का फायदा मिलने का समय आ गया है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

नोट-जानें किस राशि के लिए है अच्छा समय में आपने राशिफल पढ़ा। पंचांग से जाना कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तोधनिया या तिल खाकर यात्रा करें। दोष में कमी होगी।

यह भी पढ़ें- सरल और संक्षिप्त पूजनविधि : बिना पंडित के खुद करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here