वृष पर भाग्य की कृपा, जानें किस राशि का कैसा होगा दिन

111
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

05 November’s rashifal and panchang : वृष पर भाग्य की कृपा रहेगी। जानें किस राशि का कैसा होगा दिन। मैं बता रहा हूं 5 नवंबर का राशिफल। दो दिन का पंचांग भी देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ मुहूर्त है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं। यात्रा जरूरी हो तो दोष में कमी के लिए क्या करें?

बृहस्पतिवार का पंचांग

05 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- आर्द्रा सुबह 06.45 बजे तक। योग- सिद्ध सुबह के 06.53 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:33 बजे। राहुकाल- दिन के 01.27 से 02.49 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)——दही खाकर यात्रा करें।

शुक्रवार का पंचांग

06 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- आर्द्रा पूरा दिन व पूरी रात तक। योग- शिव सुबह के 06.57 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:32 बजे। राहुकाल- दिन के 10.43 से 12.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच नवंबर का राशिफल

मेष

रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भूमि या मकान खरीदने की योजना आगे बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति करने वाले का कद बढ़ेगा। प्रिय जनों का साथ मिलेगा। इससे आत्मिक खुशी मिलेगी।

वृष

वृष पर भाग्य की कृपा रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जनहित के कार्यों से प्रसिद्धि मिलेगी। सुख साधनों में वृद्धि का योग है। यदि कोई धन फंसा है तो उसकी प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मिथुन

आपको मेहनत और बुद्धि कौशल का भरपूर फायदा मिलेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विरोधी फायदा उठा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कर्क

कारोबारियों के लिए अनुकूल समय है। कर्ज में फंसे व्यक्ति के लिए कर्ज मुक्ति का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इससे प्रसन्नता मिलेगी। सोच-विचार कर लिया निर्णय लाभकारी होगा।

सिंह

प्रियजनों से काफी समय बाद मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। इससे मन को शांति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से चिंता हो सकती है। बिगड़े हुए काम बनने के योग हैं। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। बोलते समय सावधानी बरतें।

कन्या

आपकी व्यवहारकुशलता का फल मिलेगा। काफी समय से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। कारोबार संबंधी नई योजना में फायदे का योग है। प्रियजनों के सहयोग से सफलता मिलेगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

तुला

कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की बात आगे बढ़ेगी। इससे खुशी का माहौल रहेगा। दूर क्षेत्र की यात्रा का अवसर मिलेगा। इसमें चूकें नहीं, इसका फायदा मिलेगा।

वृश्चिक

वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से रोजगार के क्षेत्र में फायदा मिलेगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें। धोखा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उनकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अनुकूल समय है। निवेश कर सकते हैं।

धनु

वृष पर भाग्य की कृपा तो आपकी कोशिश रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। परिवार के वरिष्ठ का सक्रिय सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सकारात्मक सूचना मिल सकती है। सत्संग का योग है। इससे मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर

शासन-प्रशासन के कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवसाय संबंधी यात्रा में सफलता का योग है। विरोधी पक्ष साजिश रच सकते हैं। उनसे बचने के लिए शांति व धैर्य का सहारा लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।

कुंभ

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना को अमल में लाने का समय आ गया है। कारोबार में सुधार का योग है। आपको अनुभव का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान से आपका यश बढ़ेगा। खान-पान में संयम बरतें।

मीन

कामकाज में सावधान रहें। थोड़ी सी चूक भारी पड़ सकती है। अपयश का योग है। प्रियजन के स्वास्थ्य से चिंता हो सकती है। यात्रा का योग है। इससे कार्यसिद्धि होगी। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। राजनीति करने वालों की स्थिति सुधरेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

नोट-वृष पर भाग्य की कृपा रहेगी में आपने राशिफल पढ़ा। पंचांग में दिशा शूल की जानकारी मिली। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें। दोष में कमी आएगी।

मनोकामना पूर्ति के लिए आसान मंत्र व प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here