एक फरवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

106
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

01 february’s rashifal and panchang : एक फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

01 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी शाम के 06.24 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी रात के 11.58 बजे तक। योग- अतिगंड सुबह के 09.46 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.00 बजे। राहुकाल- दिन के 08.31 से 09.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

02 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी अपराह्न के 04.19 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 10.33 बजे तक। योग- धृति अगले दिन तड़के 03.57 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.01 बजे। राहुकाल- दिन के 03.18 से 04.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक फरवरी का राशिफल

पढ़ें एक फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपको अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी कार्य को समय से पहले निपटाने का जोश आपके अंदर रहेगा। कार्यक्षेत्र में खुद को मजबूत महसूस करेंगे।

वृष

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। छोटी-छोटी बातों से आप चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। इसका असर आपकी निजी जिंदगी पर भी पड़ सकता है। निजी संबंधों में भी तनाव बढ़ सकता है। कारोबारियों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

मिथुन

धार्मिक कार्य में मन लगेगा। बेवजह की यात्राएं करने से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। परिवार के साथ वक्त बिताने का कम अवसर मिलेंगे। इससे थोड़ा तनाव होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क

सफलता का योग है। आज जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। एक साथ कई तरह की जिम्मेदारियां आप पर पड़ सकती हैं। हालांकि मनोरंजन के लिए कुछ अतिरिक्त खर्च हो सकते हैं। कारोबारी नए साझेदारों से सतर्क रहें।

सिंह

विदेश जाने के इच्छुक लोगों को मौका मिल सकता है। किसी भी तरह के लोन लेने के चक्कर में नहीं पड़ें। अन्यथा चक्कर भारी पड़ सकते है। घर परिवार में सोच-समझकर अपनी बात बोलें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या

विद्यार्थियों के लिए पूरा महीना ही बहुत अच्छा रह सकता है। शर्त यह है कि लक्ष्य पाने में पूरी तरह से जुट जाएं। आप हर परीक्षा के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे। धन प्राप्ति होने के योग हैं। परिवार का साथ क्वालिटी समय बिता सकते हैं।

तुला

एक फरवरी का राशिफल मिश्रित है। परेशानियों का अंत करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। क्रोध पर काबू रखें। अन्यथा बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा। किसी बड़े कार्य में सफलता भी मिलेगी।

वृश्चिक

कारोबारियों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। योजनाओं को साकार करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यस्त होने की वजह से परिवार को समय देने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

धनु

कार्यक्षेत्र में आप खुद को थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। मगर दृढ़ इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत से आप हर समस्या से पार पा लेंगे। स्वास्थ्य के लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अतः खान-पान में सतर्कता बरतें।

मकर

आज का दिन अधिक व्यस्तता में बीतेगा। काम का दबाव रहने के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय के स्रोत अच्छे रहेंगे। साथ ही साथ खर्च भी बने रहेंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। उसका फल भी आपको शीघ्र मिल जाएगा।

कुंभ

सोच-समझकर कार्य करने का दिन है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने व कार्य करने से बचें। कोई बड़ी चूक हो सकती है। उसका प्रभाव आपकी पारिवारिक व प्रोफेशनल जीवन पर भी पड़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मीन

आर्थिक उन्नति होने का योग है। मन की सारी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। लंबे समय से अटका हुआ धन भी प्राप्त हो जाएगा। सोच-समझकर पैसे का लेन-देन करें। पदोन्नति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

नोट- एक फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। आज पूर्व व दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। उधर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here