दस फरवरी का राशिफल पढ़ें, दो दिन का पंचांग भी देखें

111
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

10 february’s rashifal and panchang : दस फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

10 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी रात के 01.08 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ दिन के 02.12 बजे तक। योग- व्यतिपात अगले दिन तड़के 05.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.08 बजे। राहुकाल- दिन के 12.36 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

11 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या रात के 12.35 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण दिन के 02.05 बजे तक। योग- वरिघा अगले दिन तड़के 03.33 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.08 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.22 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दस फरवरी का राशिफल

पढ़ें दस फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

घर वालों के सहयोग से कारोबारियों को आज बड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की तबीयत खराब होने से थोड़े परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। वे अपने मकसद में असफल रहेंगे।

वृष

आज का दिन आपके कर्मों से तय होगा। सोच-विचार कर लिए गए निर्णय से बड़ा लाभ संभव है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में ऐसी स्थिति आ सकता है जो आपको पसंद ना आए। धैर्य के साथ कार्य करते रहें। परेशान होने से बचें। शीघ्र ही स्थिति आपके नियंत्रण में होगी।

यह भी देखें : राम के मंत्र से होगी हर इच्छा पूरी

मिथुन

आज आपको कई चुनौतियां मिल सकती हैं। उनका आप सफलतापूर्वक सामना करेंगे। सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते रहें। देर से ही सही फायदा अवश्य होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने का योग है। आज कारोबारी हों या नौकरीपेशा, सबको बहुत मेहनत करने की जरूरत है।

कर्क

कार्य का अत्याधिक दबाव होने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अपना ध्यान रखें। थोड़ा समय मनोरंजन और परिवार के लिए भी निकालें। इससे आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इससे थोड़े परेशान हो सकते हैं।

सिंह

दस फरवरी का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई से हट सकता है। एकाग्र होकर पढ़ने पर ध्यान केंद्रीत करें। कार्यक्षेत्र में किसी जरूरी कार्य की वजह से भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। बनते-बनते काम अचानक से बिगड़ जाएंगे। पारिवारिक समस्याओं की वजह से अपने कार्य पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। इससे अधिकारी की अपेक्षा पूरी नहीं कर पाएंगे। इससे मन खिन्न रहेगा। संतान या छोटे भाई-बहन किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।

तुला

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके अनुकूल है। आय की स्थिति अच्छी रह सकती है। निवेश के लिए अनुकूल समय है। इसका सोच-समझकर फायदा उठाएं। कारोबारियों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है शिक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा धीमा रहेगा। अनावश्यक परेशानी रह सकती है। इससे नौकरी बदलने का मन भी कर सकता है। ध्यान दें कि अभी आपके लिए बदलाव उचित नहीं है। जहां हैं वहीं कुछ समय और अवश्य टिके रहें। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। उस पर ध्यान दें।

धनु

फिलहाल समय आपके अनुकूल है। कारोबारियों को कोई बड़ा सौदा मिल सकता है। इसकी वजह से आगे उनको बड़ा लाभ होने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर है सकता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न कार्यों में कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

मकर

अपने स्वभाव की वजह से आप कई निर्णय भावुकता में लेंगे। संयोग से वे सही साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी इंसान पर एकदम से भरोसा नहीं करें। पारिवारिक मुद्दों पर लिए कुछ निर्णय आप को बदलने पड़ सकते हैं। उसके लिए तैयार रहें। खानपान में संयम रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

कुंभ

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल आ रहा है। हालांकि उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। तब सफलता मिल सकेगी। कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन ठीक है। कारोबारियों को लाभ का योग है। राजनीति करने वाले सावधान रहें। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

मीन

समय शानदार है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिस योजना पर काफी समय से सोच रहे हैं, उसे कार्यरूप देने का समय आ गया है। मनोरंजक यात्रा पर रवाना हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय औसत से बेहतर रहेगा।

नोट- दस फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here