वृष व वृश्चिक राशि वाले बड़े निर्णय लेने से परहेज करें

91
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

11 November’s rashifal and panchang : वृष व वृश्चिक राशि वाले बड़े निर्णय को टालें। पढ़ें 11 नवंबर का राशिफल। इसमें हर राशि के बारे में जानकारी है। दो दिन का पंचांग व सूर्योदय-सूर्यास्त का समय पढ़ें। इसमें मुहूर्त व योग की जानकारी है। दिशा शूल की जानकारी लें। पढ़ें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना हो तो दोष में कमी के लिए क्या करें।

बुधवार का पंचांग

11 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी रात 12.40 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी पूरा दिन व रात तड़के 04.25 बजे तक। योग- वैधृति रात के 07.28 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 12.05 से 01.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- उपलब्ध नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

12 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी रात 09.30 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात 01.55 बजे तक। योग- विशकुंभ दिन के 03.45 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 01.26 से 02.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 नवंबर का राशिफल देखें

मेष

कार्यक्षेत्र में कामकाज का दबाव रहेगा। इससे तनाव रह सकता है। ध्यान रहे कि क्षमता से ज्यादा काम हाथ में न लें। स्थान परिवर्तन का विचार हो तो उपयुक्त समय है। नजदीकी संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें।

वृष

वृष व वृश्चिक राशि वाले बड़े निर्णय लेने से परहेज करें। जरूरी हो तो पहले बड़ों की सलाह लें। नजदीकी मित्रों के सहयोग से योजना सफल होंगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारी भी काम की तारीफ करेंगे।

मिथुन

स्वयं के लिए भी समय निकालें। घर पर अधिक खर्च का योग बन रहा है। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। नौकरीपेशा लोग थोड़े परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क

आज भाग्य आपके साथ है। मन लगाकर काम करें। कई उपलब्धियां मिल सकती हैं। धन प्राप्ति हो सकती है। कारोबारियों को मुनाफा होने का योग है। हालांकि उनके कामकाज की गति थोड़ी धीमा हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। बेहतर प्रदर्शन होगा। विरोधियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। धन का नुकसान हो सकता है। काम में रुकावट हो सकती है।

कन्या

काफी समय से चल रहा भूमि विवाद सुलझेगा। नई योजना को सकारात्मक तरीके से बढ़ाएंगे। हालांकि निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। कारोबारी अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का हल निकलेगा। पुरानी योजना को नए सिरे से आगे बढ़ाएं। उसमें सफलता का योग है। स्थाई संपत्ति खरीदने की योजना आगे बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।

वृश्चिक

बड़े निर्णय लेने से वृष व वृश्चिक राशि वाले परहेज करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद दिन अच्छा रहेगा। आपके नाम उपलब्धियां जुड़ सकती हैं। आर्थिक स्रोत में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उसमें परेशानी हो सकती है।

धनु

यात्रा के लिए उपयुक्त समय है। उससे लाभ होगा। राजनीति करने वाले का कद बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की साजिश बढ़ेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराने विवाद का सकारात्मक हल निकल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर

सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। इससे आपका कद बढ़ेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे। कारोबार बढ़ाने के लिए अनुकूल समय है। स्थान या कार्य परिवर्तन का योग है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

कुंभ

धर्म-कर्म के काम में मन लगेगा। इससे आत्मिक शांति मिलेगी। आप अपने अंदर सकारात्मकता महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है।

मीन

अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। साथ ही अपने आचरण पर ध्यान दें। आप पर चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है। हालांकि विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

नोट- वृष व वृश्चिक राशि वाले बड़े निर्णय को टालें में आपने राशिफल पढ़ा। पंचांग में दिशा शूल को जाने। उस दिशा में जाना ही हो तो दोष में कमी के लिए धनिया या तिल खाकर जाएं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में 11 दर्शनीय स्थल अवश्य देखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here