दो फरवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

107
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

2 february’s rashifal and panchang : दो फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

02 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी अपराह्न के 04.19 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 10.33 बजे तक। योग- धृति अगले दिन तड़के 03.57 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.01 बजे। राहुकाल- दिन के 03.18 से 04.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

03 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी दिन के 02.12 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात के 09.08 बजे तक। योग- शूल रात के 01.01 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.02 बजे। राहुकाल- दिन के 12.35 से 01.57 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो फरवरी का राशिफल

पढ़ें दो फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

अपना काम पूरी ईमानदारी से करेंगे। इस वजह से वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरा लग सकती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी खटास रह सकती है। वह समय के साथ ठीक हो जाएगी। खान-पान का ध्यान रखें। हालांकि स्वास्थ्य ठीकठाक रहेगा।

वृष

नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन का योग हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थिति आ सकती है। अपनी ओर से किसी बदलाव की कोशिश नहीं करें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। उसे नजरअंदाज नहीं करें।

मिथुन

नौकरीपेशा लोगों को काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। व्यापारिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

कर्क

काम बढ़ाना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है। हालांकि इसके लिए अच्छी तरह से योजना बनाएं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नत्ति हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खानपान पर थोड़ा ध्यान दें। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इससे मन को शांति मिलेगी।

सिंह

स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही आज भारी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग बन रहा है। इससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। पारिवारिक जीवन कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने का खतरा है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने सकता है।

कन्या

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आज निवेश कर सकते हैं। भविष्य में यह बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं ,तो लगे रहें। पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला

दो फरवरी का राशिफल आपके लिए मिश्रित है। कारोबारियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों से उनके अधिकारी खुश रहेंगे। जीवनसाथी की किसी बात का बुरा लग सकता है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

वृश्चिक

नौकरीपेशा  लोगों को कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपको कोई उपहार वगैरह दे सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्य के सिलसिले में अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

धनु

आज केवल अपने काम पर ध्यान दें। इधर-उधर नजर नहीं डालें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में कोई विवाद हो सकता है। इससे तनाव रहेगा। घर में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से खर्च होने का भी योग है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। सफलता मिल सकती है।

मकर

कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। फाायदा होने का योग है। नौकरीपेशा लोगों को भी अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा लगेगा। परिवार में कोई विवाद होने के योग हैं। आपसी बातचीत से सुलझ सकता है। उस दिशा में आप ही पहल करें।

कुंभ

आज का भाग्य आपकी मेहनत से तय होगा। जैसा काम करेंगे, तदनुसार फल मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को नए लोगों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। वह बाद में बहुत लाभदायक होगा। जीवनसाथी से मनमुटाव का खतरा है। नींद की कमी महसूस हो सकती है।

मीन

कार्यक्षेत्र के लिए दिन अच्छा है। कारोबारियों को कुछ नए लोगों के साथ काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको भी पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

नोट- दो फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here