कर्क राशि की बल्ले -बल्ले, मीन वाले का दिन व्यस्त रहेगा

70
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

28 december’s rashifal and panchang : कर्क राशि की बल्ले -बल्ले होगी। मीन राशि वाले का दिन व्यस्त रहेगा। पढ़ें 28 दिसंबर का राशिफल। इसके साथ दो दिन का पंचांग है। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र और योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

28 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- रोहिणी दिन के 03.40 बजे तक। योग- शुभ शाम के 04.18 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.33 बजे। राहुकाल- दिन के 08.30 से 09.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

29 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी सुबह 07.14 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा शाम के 05.33 बजे तक। योग- शुक्ल शाम के 04.13 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 02.59 से 04.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.03 से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 दिसंबर का राशिफल

कर्क राशि की बल्ले -बल्ले होगी। मीन राशि वाले का दिन व्यस्त रहेगा। पढ़ें 28 दिसंबर का राशिफल। जानें किस राशि वाले का रहेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज का दिन मिश्रित फल वाला है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। डॉक्टर की सलाह को अनदेखा नहीं करें। अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है इस वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं।

वृष

आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। किसी करीबी से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बेवजह के विवाद में फंस सकते हैं। कहीं दूर इलाके की यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के लोगों के साथ छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। थकान महसूस कर सकते हैं।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। अपनी बात अधिकारियों के सामने सही शब्दों के साथ रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर समय अनुकूल है। अभी निवेश करेंगे तो अच्छे फायदे की संभावना है।

कर्क

कर्क राशि की बल्ले -बल्ले होगी। कारोबारियों को आय बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रियजनों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। नए वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

कार्यक्षेत्र में किसी से भी तरह की अपेक्षा  नहीं रखें। अन्यथा निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। अधिक गुस्से में बात करने से बचें। किसी जरूरी काम में दोस्त की मदद मिल सकती है। यह काफी लाभदायक रहेगा।

कन्या

नई परियोजनाएं हाथ में लेने से अभी बचें। पहले सभी पुराने काम खत्म कर लें। अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बिगड़ सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। परंतु जल्दी में आकर किसी पर भरोसा करने से बचें।

तुला

आज का दिन अच्छा बीतेगा। लेन-देन के सभी मामले खत्म हो जाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अधिक बोलने से परहेज करें। अन्यथा आपकी गुप्त और अहम बातें सार्वजनिक हो सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक

कारोबारी अपनी योजनाओं को फिलहाल किसी से साझा करने से बचें। आपके लिए समय ठीक नहीं है। धोखा होने का खतरा है। जीवनसाथी को आप से कोई उम्मीद रह सकती है। उनका ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें। मौसमी बीमारी होने का खतरा है।

धनु

प्रियजनों से विवाद के खत्म होने का समय आ रहा है। उचित होगा कि आप ही पहल करें। विवाद के खात्मे के लिए आपस में सीधी बात करें। सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। हालांकि खर्च का भी योग बन रहा है। इससे थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर

नौकरीपेशा लोग किसी भी विवाद को ज्यादा तूल देने से बचें। प्यार से मामले को हल करने का प्रयास करें। कारोबारी साझेदारी के लिए बात कर सकते हैं। समय अनुकूल है। साझेदारी में फायदा होने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा।

कुंभ

कारोबारियों की बातचीत का फल सकारात्मक रहेगा।  नई योजना पर कार्य करने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में संबंध में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। आप दोनों को नजदीकी स्थान पर यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है।

मीन

कर्क राशि की बल्ले -बल्ले, मीन वाले का दिन व्यस्त रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर खीझ रह सकती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेवजह का समय बर्बाद नहीं करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

नोट- 28 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- प्रतिदिन स्मरणीय और उपयोगी मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here