28 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

87
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

28 january’s rashifal and panchang : 28 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

28 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा रात के 12.45 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य अगले दिन तड़के 03.51 बजे तक। योग- प्रीति रात के 07.25 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.57 बजे। राहुकाल- दिन के 11.41 से 12.34 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

29 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा रात के 11.41 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा अगले दिन तड़के 03.21 बजे तक। योग- आयुष्मान शाम के 05.28 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.58 बजे। राहुकाल- दिन के 01.55 से 03.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 28 जनवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। आर्थिक रूप से थोड़ी-बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। आमदनी बढ़ाने के मौके मिलेंगे। कारोबार को बढ़ाने के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वह फलदायी साबित होगी।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

वृष

कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रगति होने का योग बन रहा है। कारोबारियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अनुकूल होगी। पहले की समस्या भी हल हो सकती है। उन्हें आप अपने बल पर सुलझाने में समर्थ होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सतर्क रहें।

मिथुन

नौकरीपेशा लोगों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलने में समस्या महसूस हो सकती है। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। फिर भी अभी कोई बड़ा लेन-देन करने से फिलहाल बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक रूप से फायदे के साथ पदोन्नति के भी योग हैं। व्यापारियों के लिए निवेश का सही समय है। अभी कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है अपने कार्य को निपटाने में सफलता मिलेगी। परिवार में दिन मिलाजुला रहेगा।

सिंह

नौकरीपेशा लोग अपने विरोधियों से सावधान रहें। कोई बड़ा नुकसान करने का प्रयास कर सकता है। हालांकि वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। अंततः आप ही उन पर हावी होने में सफल रहेंगे। कुछ जरूरी कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। मकान या जमीन खरीदने की योजना बन सकती है।

कन्या

नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं।  नौकरी और स्थान में परिवर्तन संभव है। जीवनसाथी किसी समस्या का समाधान करने में सफल रहेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। फिर भी साझेदारों से हर सौदा सोच-समझकर करें।

तुला

28 जनवरी का राशिफल आपके लिए ठीकठाक है। लंबे समय से कार्यक्षेत्र में कर रही मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्नति का योग बन रहा है। संतान के लिए समय अच्छा है। उनसे जुड़े बड़े निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। कारोबारियों की आय में वृद्धि के नए स्रोत खुल सकते हैं।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की अपेक्षित मदद मिलेगी। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। अपार सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। निवेश की योजना है तो शीघ्रता करें। फायदा मिलेगा। छात्रों को भी बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

धनु

कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे निपटने में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। इससे बड़ा फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक है। प्रयास जारी रखें। पारिवारिक सुख मिलने का भी योग है।

मकर

कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक जीवन में थोड़ी-बहुत समस्याएं महसूस हो सकती है। हालांकि कोई पुराना कर्ज वापस मिलने से आर्थिक समस्या सुलझ जाएगी। विद्यार्थियों को किसी चीज के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य की वजह से यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। नियंत्रण रखें। कार्य की व्यस्तता के चलते परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी की मदद से कोई बड़ी समस्या का हल मिल जाएगा।

मीन

करियर रफ्तार पकड़ता हुआ दिखाई देगा। कारोबारियों को भी अपने कारोबार को विस्तार देने का मौका मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही साथ खर्च में भी वृद्धि  होने का योग है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नोट- 28 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here