29 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

87
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

29 january’s rashifal and panchang : 29 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

29 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा रात के 11.41 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा अगले दिन तड़के 03.21 बजे तक। योग- आयुष्मान शाम के 05.28 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.58 बजे। राहुकाल- दिन के 01.55 से 03.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

30 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वतीया रात के 10.12 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 02.28 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 03.09 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.59 बजे। राहुकाल- पूर्वाह्न के 09.52 से 11.14 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 29 जनवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

छात्रों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। संतान पक्ष के लिए समय अच्छा रहेगा उन्नति की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं बनी रह सकती हैं।

वृष

छात्रों के लिए समय थोड़ा अधिक मेहनत करने वाला हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बन सकती है। इससे माहौल अच्छा बना रहेगा। लंबे समय के बाद आपको अपने लिए वक्त मिलेगा। सभी कार्य समय से निपट जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आपके सभी कार्य आसानी से समय पर निपटते जाएंगे। कारोबारियों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। साझेदारों के साथ मनमुटाव होने के योग हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। जीवनसाथी की मदद से किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

कर्क

आर्थिक स्रोत कम हो सकते हैं। घर-परिवार के खर्चे बढ़ते जाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रयासरत रहें सकारात्मक फल मिल सकता है। संतान के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आप एक-दूसरे की बातों को अच्छे से समझ सकेंगे।

सिंह

नौकरीपेशा लोगों की जगह बदलने का योग है। उन्नति के भी नए रास्ते खुलेंगे। अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के लिए समय अच्छा है। किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। संतान पक्ष की तबीयत खराब होने से तनाव में रह सकते हैं।

कन्या

किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। इस वजह से आपके सामाजिक संपर्क में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। मन लगाकर काम करते जाएं। व्यापार का विस्तार करने का भी मौका मिल सकता है।

तुला

समाजसेवी कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपके आसपास के लोग आपको आप मान-सम्मान देंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके बातों को सुना जाएगा। आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। आप परिवार के विवाद सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जीवनसाथी आपसे अपेक्षाएं कर सकता है।

वृश्चिक

29 जनवरी का राशिफल मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यस्तता के कारण पारिवारिक सुख-शांति में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। कारोबारियों का व्यापार सामान्य गति से चलेगा। हालांकि किसी चीज को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

धनु

परिवार के लोग आपको महत्व देंगे। आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला खत्म हो जाएगा। साथ ही चल रही कानूनी प्रक्रिया का भी अंत हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। बात को बढ़ाने से बचें।

मकर

विरोधी थोड़ा परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सोच समझकर बोलें। कोई भरोसेमंद आदमी आपको ठेस पहुंचा सकता है। अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नए लोगों से संपर्क में आने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

कुंभ

पुराने मित्रों के साथ लंबे समय बाद फिर से संपर्क स्थापित करने का मौका मिलेगा। पुरानी यादों को फिर से याद करके तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपकी बात से सहमत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अन्यथा परेशान हो सकते हैं।

मीन

कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। घर-परिवार में अपनी बातों को सोच-समझकर सबके सामने रखें। शब्दों के गलत चुनाव की वजह से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कारोबारी अपनी किसी लापरवाही की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं।

नोट- 29 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here