3 february’s rashifal and panchang : तीन फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।
बुधवार का पंचांग
03 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी दिन के 02.12 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात के 09.08 बजे तक। योग- शूल रात के 01.01 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.02 बजे। राहुकाल- दिन के 12.35 से 01.57 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
बृहस्पतिवार का पंचांग
04 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी दिन के 12.07 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 07.45 बजे तक। योग- गंड रात के 10.09 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.03 बजे। राहुकाल- दिन के 01.57 से 03.19 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
तीन फरवरी का राशिफल
पढ़ें तीन फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।
मेष
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कारोबारियों को फायदा होने का योग है। हालांकि उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी। इसके साथ-साथ साझेदारों पर नजर रखने की भी आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है।
वृष
पारिवारिक समस्याएं फिलहाल बनी रहेंगी। उनको सुलझाने में आपको समय लगेगा। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। इस दौरान जीवनसाथी का पूरा सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष से थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से स्थिति अनुकूल रहेगी। पहले से चल रही समस्या अब महसूस नहीं होंगी।
यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर
मिथुन
कार्यक्षेत्र में कार्य को समय पर निपटाने में थोड़ी समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पिछली असफलताओं से सीख लेकर कार्य को बेहतर बनाने की कोशिश करें। कारोबारी अपनी क्षमता से अधिक कार्य कर सकेंगे। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
कर्क
करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विरोधियों पर हावी होने में आप सक्षम होंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य के लिए कर रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
सिंह
अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए बहुत ही अच्छा समय है। व्यवहार में लचीलापन बना कर रखेंगे तो कार्य में सफलता मिलेगी। ज्यादा सोच-विचार में समय व्यर्थ न गवाएं। कारोबारियों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। राजनीतिक गतिविधियों से फिलहाल दूर रहें।
कन्या
किसी धार्मिक जगह की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। इससे आपको मानसिक शांति महसूस होगी। किसी और की पैदा की गई गलतफहमी के चलते कार्यक्षेत्र में विवाद संभव है। आप अपनी सूझबूझ से उसे जल्दी ही निपटा लेंगे। परिवार में किसी खास की बात का बुरा लग सकता है।
तुला
आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में असमर्थ रहेंगे। इस वजह से आप तनाव में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी वाक क्षमता से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुरानी बातों को भूल कर घर-परिवार में संबंध सुधारने का प्रयास करें।
वृश्चिक
तीन फरवरी का राशिफल मिश्रित फल वाला है। आय से अधिक खर्च होने का योग है। अनावश्यक खर्च को लेकर सावधान रहें। किसी को उधार दिया गया पैसा फंस सकता हैं। विरोधियों द्वारा परेशान किए जा सकते हैं। किसी दिए गए कार्य को समय पर निपटाने में आपको समस्या भी महसूस हो सकती है।
धनु
समय बहुत ही अच्छा है। घर-परिवार में उन्नति का योग है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। कारोबारियों को मन में साझेदारों के प्रति क्रोध की भावना उत्पन्न हो सकती है। बातचीत करके समस्या का समाधान निकालें। नौकरीपेशा लोगों के कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा।
मकर
मन कुछ विचलित रह सकता है। अपयश मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव बहुत अधिक बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सामने कई नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। हालांकि आप उनसे पार पा सकेंगे।
कुंभ
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शुरू की गई योजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। इससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। दैनिक कामकाज से खुद को थोड़ा आराम दें। इससे ऊर्जा मिलेगी।
मीन
मन में कुछ अच्छी योजनाएं आ सकती हैं। उनको शुरू करने में अच्छा-खासा निवेश लगेगा। उचित होगा कि पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें। जिन समस्याओं के चलते परेशान थे वह सुलझ जाएंगी। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गुस्से को नियंत्रण में रखें।
नोट- तीन फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों।
यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क