30 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

94
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

30 january’s rashifal and panchang : 30 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

30 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वतीया रात के 10.12 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 02.28 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 03.09 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.59 बजे। राहुकाल- पूर्वाह्न के 09.52 से 11.14 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

31 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया रात के 08.24 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुन रात के 01.18 बजे तक। योग- शोभन दिन के 12.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.00 बजे। राहुकाल- दिन के 16.38 से 18.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 30 जनवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

पिता या पिता समान किसी व्यक्ति को आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। इससे वे काफी ज्यादा आहत हो सकते हैं। सोच-समझकर बोलें। अन्यथा संबंध सुधारने में थोड़ा समय लग सकता है। फिलहाल कारोबार सामान्य तरीके से चलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।

वृष

जीवनसाथी से विवाद की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी तीर्थ स्थल पर जाकर मानसिक शांति महसूस हो सकती है। संतान पक्ष की किसी समस्या का अंत होगा। माता-पिता के साथ समय बिताकर तरोताजा महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

मिथुन

किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखें। उनके भटकने और ट्रैक से उतरने का खतरा है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान को मेहनत के मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क

मानसिक तनाव की वजह से थोड़ी सी तबीयत खराब हो सकती है। अपना ध्यान रखें। ध्यान और प्राणायम से आराम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ धर्म-कर्म के कार्य में वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह

अपनी योजना को आप कार्यरूप दे सकते हैं। इसका असर आर्थिक स्थिति पर दिखाई पड़ सकता है।  विद्यार्थी वर्ग को सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। घर में किसी बड़े बुजुर्ग से विवाद संभव है। शांति व धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या

30 जनवरी का राशिफल आपके लिए ठीकठाक है। भौतिक सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सफलता के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में घरवालों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है।

तुला

कार्यक्षेत्र में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उनको पूरा करने में आप सफल रहेंगे। छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी मोटी बीमारियां  परेशान कर सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।

वृश्चिक

विद्यार्थी वर्ग को भी पढ़ाई में ध्यान लगाने में दिक्कत महसूस हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की किसी समस्या से थोड़े परेशान हो सकते हैं। संतान पक्ष के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। अचानक से तबीयत खराब हो सकती है।

धनु

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है। यदि विशेषज्ञ की सलाह से निवेश करें तो फायदा होगा। लाभदायक यात्रा का योग बन रहा है। इसे चूकें नहीं, अन्यथा बाद में पछताएंगे।

मकर

आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। कारोबारियों को व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। माता की सेहत में गड़बड़ी होने से घर का माहौल खराब हो सकता है। आय की तुलना में अधिक खर्च का योग बन रहा है।

कुंभ

कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अच्छा है। सफलता मिलने का योग है। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना पड़ सकता है। इससे आपके सामाजिक संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। नई योजना में सफलता मिलेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती है। खाने-पीने का ध्यान रखें।

मीन

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। आर्थिक रूप से थोड़ी चुनौती रह सकती है। बेवजह के खर्च से थोड़े परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पुरानी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। संतान या छोटे भाई-बहन से खुशखबरी मिल सकती है।

नोट- 30 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here