सिंह व धनु को लाभ, पढ़ें 31 दिसंबर का राशिफल

67
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

31 december’s rashifal and panchang : सिंह व धनु को लाभ होगा। पढ़ें 31 दिसंबर का राशिफल। साथ ही पढ़ें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र और योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

31 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा सुबह 09.30 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 07.49 बजे तक। योग- इंद्र दोपहर के 02.52 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.35 बजे। राहुकाल- दिन के 01.42 से 03.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

01 जनवरी 2021। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया सुबह के 09.33 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 08.15 बजे तक। योग- वैधृति दोपहर के 01.38 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.36 बजे। राहुकाल- दिन के 11.07 से 12.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

31 दिसंबर का राशिफल

सिंह व धनु को लाभ होगा। पढ़ें 31 दिसंबर का राशिफल। जानें किस राशि वाले का रहेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन अच्छा है। आज जो भी काम करेंगे उसमें भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कारोबारी को नया काम शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो समय ठीक है।

वृष

दिन उन्नति वाला साबित हो सकता है। हालांकि कुछ काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके धैर्य व सूझबूझ की सराहना होगी। जमीन-जायदाद या गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं, तो विचार कर सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर भी खर्च होने का योग है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में कोई भी कार्य शुरू करने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर लें। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने में आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आज टाल दें। आपके काम की सराहना होगी। मान-सम्मान व पदोन्नति के योग हैं।

कर्क

आज दिन ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के परिवर्तन के योग हैं। हालांकि फैसले सोच-समझ कर लें। कारोबारियों को नए अवसर मिल सकते हैं। सूझबूझ के साथ काम करेंगे तो प्रगति होगी। पूर्व में की गई किसी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

सिंह

सिंह व धनु को लाभ होगा। आज आपका समय अच्छा है। परिवार वालों के साथ मिलकर यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संभव हो तो किसी भी काम को अधूरा ना छोड़ें। काम लटक सकता है।

कन्या

पूर्व में की गई मेहनत के शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नई योजनाएं आपके मन में आ सकती हैं। इससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। दिन अनुकूल है। धन लाभ होने की संभावना हैं। माता-पिता या  किसी अन्य बड़े की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

तुला

समय अच्छा है। छोटे भाई-बहनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। इससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।  नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र के माहौल के चलते थोड़ी नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है। इस वजह से आपके धैर्य में कमी आ सकती है। किसी भी तरह का मानसिक दबाव लेने से बचें। घर से जुड़ा कोई कार्य शुरू करवा सकते हैं। हालांकि अभी अधिक धन खर्च हो सकता है। लेन-देन के सारे मामले खत्म होंगे।

धनु

सिंह व धनु को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। किसी भी फालतू के विवाद से बचें। अन्यथा आपके लिए परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की मदद से कोई पुराना कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

मकर

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है। कारोबारियों को अपना व्यापार बढ़ाने का मौका मिलेगा। हालांकि साझेदारों से छोटी-मोटी बात पर खटपट हो सकती है। यात्रा के योग हैं। उसमें परंतु सतर्कता के साथ कार्य करें। अन्यथा सफलता नहीं मिलेगी।

कुंभ

स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल है। इससे संबंधित समस्याएं खत्म होंगी। धन का अपव्यय हो सकता है। कारोबारियों को नए मौके मिलेंगे। इससे उनको अपना कार्य विस्तार करने में मदद मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। निवेश करने से थोड़ा बचें नुकसान हो सकता है।

मीन

अपने कर्म पर ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे। दिन अच्छा है। छोटे-मोटे विवादों से बचे रहेंगे तो शुभ परिणाम मिल सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कोई समस्या महसूस हो सकती है। पुराने अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

नोट- सिंह व धनु को लाभ समेत 31 दिसंबर का सभी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here