31 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

109
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

31 january’s rashifal and panchang : 31 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

31 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया रात के 08.24 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुन रात के 01.18 बजे तक। योग- शोभन दिन के 12.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.00 बजे। राहुकाल- दिन के 16.38 से 18.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

01 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी शाम के 06.24 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी रात के 11.58 बजे तक। योग- अतिगंड सुबह के 09.46 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.00 बजे। राहुकाल- दिन के 08.31 से 09.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

31 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 31 जनवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

पहले के मुताबिक आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। खर्च में कमी आएगी। किसी को दिया गया उधार वापस मिल जाएगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे मौके मिल सकते हैं। कारोबारी अत्याधिक सावधानी से फिलहाल अपना कार्य करें।

वृष

मन कुछ शंकाओं से घिरा रहेगा। इससे आपको अपना निर्णय बार-बार बदलने पर मजबूर होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। आय वृद्धि में आपको बाधाएं महसूस हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

मिथुन

अत्याधिक खर्च बने रहेंगे। निवेश करने से फिलहाल बचें। घर या वाहन लेने की सोच रहे हैं तो जल्दी ही इच्छा पूरी हो सकती है। पिता से आर्थिक सहायता मिलने का योग है। लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

कर्क

अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों को खर्च करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। व्यापारियों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपकी मेहनत हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।

सिंह

व्यापारियों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें थोड़ी सी भी चूक से बड़ा नुकसान हो सकता है। जमीन-जायदाद में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। मुनाफा होने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

कन्या

31 जनवरी का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन संपत्ति में इजाफा हो सकता है। व्यर्थ के खर्च पर काबू रखें। कार्यस्थान में मान-सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं।

तुला

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में अधिक खर्च हो सकता है। कार्यस्थल में कोई करीबी आपके साथ छल कर सकता है। कारोबारी कोई भी बड़ा काम बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के नहीं करें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। पुराने किए गए निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। कर्ज के लेन-देन से फिलहाल बचें। नौकरीपेशा लोग अत्यधिक सतर्कता के साथ रहें। साजिश हो सकती है।

धनु

खुद को साबित करने के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अधिक खर्च से मानसिक तनाव बढ़ने का अंदेशा है। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। छोटी यात्राओं का योग बन रहा है। फिलहाल उन्हें टालने का प्रयास करें।

मकर

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। सावधान रहें। कारोबारियों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा है। बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कारोबारियों को पहले से बेहतर लाभ होने के योग हैं। पुराने लेन-देन समाप्त हो जाएंगे। नए कारोबार के बारे में सोच रहे हैं तो समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्च पर लगाम रखें। पुराना किया गया कोई निवेश लाभ दे सकता है। कारोबारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा थोड़े परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

नोट- 31 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। उधर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here