जानें कैसा बीतेगा दिन, किस राशि पर है गणेश जी की कृपा

120
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

31 october’s rashifal and panchang : जानें कैसा बीतेगा दिन? किस राशि पर है गणेश जी की कृपा? मैं बात कर रहा हूं 31 अक्टूबर के राशिफल की। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय व सूर्यास्त के समय हैं। शुभ-अशुभ ग्रहों की जानकारी है। यह भी देखें कि किस दिशा में दिशा शूल है? दिशा शूल में उस दिशा में यात्रा जरूरी है तो जानें कि क्या करें? कैसे कम होगा दोष?

शनिवार का पंचांग

31 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा रात के 08.18 बजे तक। कुछ लोग इसी दिन शरद पूर्णिमा मानकर कोजगरा व लक्ष्मी व्रत करेंगे। नक्षत्र- अश्विनी शाम के 05.28 बजे तक। योग- सिद्धु अगले दिन तड़के 04.27 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:36 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.18 से 10.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

रविवार का पंचांग

01 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा रात के 10.49 बजे तक। नक्षत्र- भरणी रात के 08.57 बजे तक। योग- व्यातीपात अगले दिन तड़के 03.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:36 बजे। राहुकाल- दिन के 04.13 से 05.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

31 अक्टूबर का पंचांग

मेष

दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से को काबू में रखें। निवेश करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। करीबी रिश्तेदारों से तनाव हो सकता है। किसी भी कार्य में हाथ डालने से पहले भली-भांति समझ लें। कार्यक्षेत्र में सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें।

वृष

जानें कैसा बीतेगा दिन में अपने भाग्य को समझें। रिश्तेदारों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवादित मुद्दों पर अपनी राय देने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें। ज्यादा यात्रा करने मन में झुंझलाहट हो सकती है। घर खरीदने का सोच रहे हैं तो समय ठीक है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी ईमानदारी से प्रसन्न होंगे।

कर्क

विद्यार्थी वर्ग अपने दिमाग को शांत रखें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय सही नहीं होगा। तनाव का योग है।

सिंह

परिवार व दोस्तों के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। उसका खर्च आपके मन मुताबिक नहीं होगा। कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इससे परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या

कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के लिए समय ठीक नहीं है। सेहत का ध्यान रखें। किसी भी तरह के आर्थिक लेनदेन से पहले सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसके चलते अब तनाव महसूस करेंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें।

तुला

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के सदस्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके कामकाज के तरीकों में अड़ंगा लगाने का प्रयास कर सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। खर्च को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

धनु

आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। जीवनसाथी को आपकी कोई बात नाराज कर सकती है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों को लेकर जो विचार हैं उनको समझने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मकर

दोस्तों के साथ मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। खुद को शांत बनाकर रखें। आप किसी भी तरह की समस्याओं को सुलझा सकते हैं। क्रोध का शांत नहीं रखा तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। धन लाभ का योग है। कारोबारियों का साझेदारों से मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ

जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। पेट की समस्या हो सकती है। पुराने निवेश के चलते आय में वृद्धि होगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। कारोबारियों को छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन

कोई भी काम धैर्य के साथ करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपकी मदद को आगे आएंगे। उनसे सावधान रहें। आपके अंदर नई चीजों को सीखने की ललक अधिकारियों को प्रसन्न करेगी। जीवनसाथी पर ध्यान दें। उनके साथ समय बिताएं। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

नोट-जानें कैसा बीतेगा दिन में आपने राशिफल पढ़ा। पंचांग में दिशा शूल की जानकारी मिली। उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर करें। दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें – संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here