चार फरवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

118
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

4 february’s rashifal and panchang : चार फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

04 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी दिन के 12.07 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 07.45 बजे तक। योग- गंड रात के 10.09 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.03 बजे। राहुकाल- दिन के 01.57 से 03.19 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

05 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी दिन के 10.07 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा शाम के 06.28 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 07.21 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.04 बजे। राहुकाल- दिन के 11.13 से 12.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार फरवरी का राशिफल

पढ़ें चार फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप हर कार्य के लिए खुद को तैयार महसूस करेंगे। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के योग हैं। किसी खास से आर्थिक मदद की अपेक्षा कर रहे हैं, तो मिल जाएगी। मित्रजन आपकी हर तरह की सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे।

वृष

आपका दिन यात्राओं में बीत सकता है। आप किसी भी तरह की चुनौती के लिए खुद को तैयार महसूस करेंगे। उनका सामना करता हुए आगे बढ़ते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। घर-परिवार से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इससे परिवार वालों को प्रसन्नता होगी।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

मिथुन

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। मेहनत और भाग्य के बल पर आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। अच्छे और बुरे हर तरह के परिणाम के लिए खुद को तैयार रखें। उनका प्रभाव खुद पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ने दें।

कर्क

अवसरों वाला दिन रह सकता है। हालांकि मानसिक तनाव का भी योग बन रहा है। किसी भी तरह के व्यावहारिक बदलाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। ईमानदारी से अपना काम करते जाएं। सफलता अवश्य मिलेगी। धन को इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह

कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। लोन वगैरह लेने में अगर कोई दिक्कत महसूस हो रही थी, तो उसका अंत हो सकता है। अहंकार को खुद पर हावी नहीं होने दें। अन्यथा घर-परिवार में संबंध बिगड़ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से किसी तरह का विवाद संभव है। बातचीत में सतर्कता बरतें।

कन्या

चार फरवरी का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थोड़ी परेशान कर सकती हैं। कार्य के सिलसिले में बहुत ज्यादा यात्रा का योग है। ये यात्राएं बाद में आपके लिए बड़ी लाभदायक साबित होंगी। अपनी बुद्धि के बल पर आप जो भी निर्णय लेंगे वह सही साबित होंगे।

तुला

सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आप एक अलग शख्सियत के रूप में उभरेंगे। आपका यह रूप सबको बहुत अधिक प्रभावित करेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उनकी मदद की वजह से कुछ लटके हुए काम अब पूरे हो जाएंगे।

वृश्चिक

परिवार के साथ समय बीताने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। किसी खास क्षेत्र में जिसमें आप परिवार वालों के साथ की अपेक्षा कर रहे हैं वह मिल जाएगा। दिन के उत्तरार्द्ध तक आपको कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

धनु

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कई जगह के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दिन में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी उसके बाद ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। यदि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करेंगे तो हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर

बहुत सारे कामों को पूरा करने की कोशिश में कई काम अधूरे रह जाएंगे। दिन चुनौतियों वाला रहेगा। पारिवारिक उलझनों से घिरे हुए रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। इससे मन विचलित रहेगा। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। उनका धैर्य से सामना करें।

कुंभ

कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-समझ कर लें। खर्च में अप्रत्याशित वृद्धि का योग है। इससे धन हानि भी हो सकती हैं। आय के मार्ग सीमित ही रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जितना संभव हो सके मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इससे ऊर्जा मिलेगी।

मीन

अच्छे परिणाम देने वाला दिन साबित होगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन वृद्धि भी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने की वजह से नए लोगों के संपर्क में आएंगे। इससे आप की स्थिति कार्य क्षेत्र में प्रभावशाली होगी। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

नोट- चार फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here