पांच फरवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

108
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

5 february’s rashifal and panchang : पांच फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

05 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी दिन के 10.07 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा शाम के 06.28 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 07.21 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.04 बजे। राहुकाल- दिन के 11.13 से 12.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

06 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी सुबह के 08.13 बजे तक। उसके बाद दशमी अगले दिन सुबह 06.26 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा शाम के 05.18 बजे तक। योग- ध्रुव शाम के 04.38 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.04 बजे। राहुकाल- दिन के 09.51 से 11.13 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच फरवरी का राशिफल

पढ़ें पांच फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

व्यवहार में छोटे-मोटे बदलाव आ सकते हैं जो आप को प्रभावित करेंगे। चिड़चिड़ापन और गुस्सा आप पर हावी रह सकता है। उससे सावधान रहें और अपना आचरण संयमित रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। इसका असर पारिवारिक माहौल पर भी पड़ सकता है।

वृष

मुश्किल और चुनौती भरा दिन हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। निवेश के लिए सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विरोधी साजिश कर सकते हैं। धैर्य और शांति से उनका सामना करें।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

धन हानि का खतरा है। भौतिक सुख-साधन के सामान की खरीदारी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने का योग है। नौकरीपेशा लोग सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। बेहतर होगा कि हनुमान जी का पूजा के साथ आज दिन की शुरुआत करें।

कर्क

आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। संतान या छोटे भाई-बहन से सुखद सूचना मिल सकती है। निवेश के लिए सोच रहे लोग अभी थोड़ा रुक जाएं। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। अवसर मिलने पर इसे छोड़ें नहीं, फायदा होगा।

सिंह

दिन मुश्किल और चुनौती भरा हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिकारी खिंचाई कर सकता है। कारोबारियों को लेन-देन में सतर्क रहना चाहिए। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी।

कन्या

पांच फरवरी का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। बेवजह के खर्च होने का योग है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खाने से परहेज करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

तुला

कारोबारी कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचें। आज नए कार्य में नुकसान होने का योग है। कोई खास आपसे आपके सहयोग की अपेक्षा करेगा। उसमें आप खरे उतरेंगे। परिवारवालों के बीच मतभेद चल रहा है। आपकी पहल से वह सुलझ जाएगा। आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र और पढ़ाई, दोनों में सोच-समझ कर आगे बढ़ें। न चाहते हुए भी कहीं पर धन खर्च हो सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। बीमारी की चपेट में आने का खतरा है। इसलिए सतर्कता बरतें। अपनी दिनचर्या की दुरुस्त रखें। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु

आपका आज का दिन सफल और सुखद रहने की संभावना है। पिछले कुछ समय से जिन पारिवारिक समस्याओं से घिरे थे, उनसे छुटकारा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में नया रोमांच हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर

दिन औसत फल वाला रहेगा। मन में चल रही आशंकाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करें। उनकी सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। धन हानि होने का योग है। लेन-देन में आज सतर्कता बरतें। सरकारी नौकरी की इच्छा के साथ तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

कुंभ

अपना फल आज आज खुद लिखेंगे। अगर सतर्कता नहीं बरते तो नुकसान होने का खतरा। धैर्य और सतर्कता से स्थिति को अपने अनुकूल कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मीन

आपके लिए आज का दिन अनुकूल है। घर या नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबारियों के लिए व्यवसाय को बढ़ाने का उचित समय है। फायदे का योग है। घर में मांगलिक कार्य होने की योजना बनेगी।

नोट- पांच फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here