छह फरवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

70
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

6 february’s rashifal and panchang : छह फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

06 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी सुबह के 08.13 बजे तक। उसके बाद दशमी अगले दिन सुबह 06.26 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा शाम के 05.18 बजे तक। योग- ध्रुव शाम के 04.38 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.04 बजे। राहुकाल- दिन के 09.51 से 11.13 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

07 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी अगले दिन तड़के 04.47 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा शाम के 04.15 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 02.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.05 बजे। राहुकाल- शाम के 04.43 से 06.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह फरवरी का राशिफल

पढ़ें छह फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

उम्मीदों भरा दिन रहेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उनमें सफलता मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के योग हैं। फिजूल के खर्च पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

वृष

सामने आए अवसरों का फायदा उठाना आप जानते हैं। यदि इस पर आज अमल कर सके तो दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। तरक्की होने की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। निवेश करने का विचार भी मन में आ सकता है। किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

मिथुन

जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा-बहुत विघ्न आ सकता है। परंतु आप अपनी मेहनत से उसे पार कर लेंगे। कारोबारियों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदाई रहेगा।

कर्क

धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की शुरुआत अच्छी होगी। पदोन्नति के भी योग हैं। साथ ही साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह

छह फरवरी का राशिफल ठीकठाक है। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। यदि अपने आत्मविश्वास को इसी तरह बना कर रखेंगे तो बहुत कुछ पा सकेंगे। कारोबारी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या

दिन का शुरुआती समय आपके लिए फलदाई साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति का योग है। नौकरीपेशा लोगों के मन में नौकरी बदलने का ख्याल आ सकता है।  विद्यार्थियों के लिए दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। कारोबारियों के लिए पूर्व में किया गया निवेश फलदायक रहेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। आय से अधिक खर्च होने पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय कुछ खास अच्छा नहीं है। उन्हें संघर्ष करना होगा।

वृश्चिक

नौकरीपेशा लोगों को कार्य का दवाब हो सकता हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। समय थोड़ा समस्याओं वाला है। उससे आप अपनी कोशिशों से ही पार पा सकते हैं। धन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। कारोबारियों के मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

धनु

परिवारजनों के बीच समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में अपनापन और प्यार बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक रहेगा लेकिन कुछ खर्च भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

मकर

दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य से जुड़े कुछ अहम निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वह उनके आगे का रास्ता तय करेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी चरमरा सकती है। अचानक से बहुत अधिक खर्च सामने आ जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात पर मतभेद संभव है।

कुंभ

पूर्व में लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। अब उस निर्णय पर आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी। लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन

आप कई निर्णय भावुकता में ले लेंगे। वह आगे चलकर आपकी शक्ति साबित होगी। किसी भी व्यक्ति पर अत्याधिक भरोसा नहीं करें। अन्यथा बाद में तकलीफ हो सकती है। आय ठीक-ठाक रहेगी। किसी तरह की बड़ी आर्थिक समस्या महसूस नहीं होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

नोट- छह फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here