मेष राशि वाले की मौज, तुला का संतुलन लाएगा रंग

68
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

06 November’s rashifal and panchang : मेष राशि वाले की मौज रहेगी। तुला का संतुलन रंग लाएगा। जानें और किस राशि का कैसा रहेगा दिन। मैं बात कर रहा हूं 6 नवंबर के राशिफल की। इसमें दो दिन का पंचांग भी देखें। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। शुभ-अशुभ मुहूर्त की जानकारी है। दिशा शूल को देखें। यदि उस दिशा में यात्रा जरूरी है तो चिंता न करें। दिशा शूल के दोष में कमी के लिए पढ़ें उपाय।

शुक्रवार का पंचांग

06 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- आर्द्रा पूरा दिन व पूरी रात तक। योग- शिव सुबह के 06.57 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:32 बजे। राहुकाल- दिन के 10.43 से 12.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

07 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी सुबह 07.29 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह को 08.05 बजे तक। योग- शुभ अगले दिन सुबह के 05.20 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:32 बजे। राहुकाल- पूर्वाह्न के 09.21 से 10.43 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह नवंबर का राशिफल

मेष

मेष राशि वाले की मौज रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। काफी समय से लटके प्रयास सफल होंगे। नजदीकियों से चल रहा पुराना विवाद खत्म हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष

प्रारंभिक रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। हालांकि इससे पूर्व उनकी साजिशों से मानसिक परेशानी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अनुकूल समय है।

मिथुन

आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। चिंता की बात नहीं है। सब ठीक हो जाएगा। लाभदायक यात्रा का योग बन रहा है।

कर्क

अधूरे काम को पूरा करने का अच्छा समय है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। कारोबारियों की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।

सिंह

समय अच्छा चल रहा है। सोच-विचार में अनावश्यक समय नहीं गंवाएं। लेन-देन में सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं। उनसे अनावश्यक टकराव से बचें।

कन्या

जल्दीबाजी से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। मन थोड़ा विचलित सा लगेगा। धैर्य से काम करेंगे तो लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ मौज-मस्ती का मौका मिलने का योग है। संतान की उपलब्धि गौरवान्वित कर सकती है।

तुला

मेष राशि वाले की मौज तो आपका संतुलन रंग लाएगा। हर क्षेत्र में संतुलन बनाकर चलने का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है। नए निवेश में जोखिम है। सावधानी बरतें।

वृश्चिक

फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। आज के दिन बनाई हर योजना सफल होगी। राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें। परेशानी हो सकती है।

धनु

कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपके व्यवहार व प्रदर्शन के कायल होंगे। अनुभवी और उपयोगी लोगों से संपर्क हो सकता है। भविष्य में इसका सकारात्मक फल मिलेगा। बातचीत और आचरण में सावधान रहें। अपयश का योग है।

मकर

दिन संतोषजनक रहेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी भी कार्य को कल पर नहीं टालें। इससे आपकी छवि पर असर पड़ेगा। कारोबारी किसी भी तरह के बदलाव से अभी परहेज करें।

कुंभ

आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। अपनी रुचि के काम में व्यस्त रह सकते हैं। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें। अहम निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। नए कार्य को शुरू करने से परहेज करें।

मीन

विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। जिस लक्ष्य के लिए प्रयासरत हैं, उसमें आगे बढ़ने का योग है। अनावश्यक खर्च का योग है। उस पर अंकुश लगाने का प्रयास करें। कारोबारियों की योजना सफल होगी। आर्थिक लाभ होने का भी योग है।

नोट- मेष राशि वाले की मौज में आपने शुक्रवार का राशिफल पढ़ा। पंचांग में दिशा शूल की जानकारी मिली। उस दिशा की यात्रा में दोष से बचने के लिए जौ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here