सात फरवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

131
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

7 february’s rashifal and panchang : सात फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

07 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी अगले दिन तड़के 04.47 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा शाम के 04.15 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 02.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.05 बजे। राहुकाल- शाम के 04.43 से 06.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

08 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी अगले दिन तड़के 03.19 बजे तक। नक्षत्र- मूल दिन के 03.21 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 11.32 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.06 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.28 से 09.50 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात फरवरी का राशिफल

पढ़ें सात फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

उम्मीदों भरा दिन रहेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आय के मामले में स्थिति मजबूत होने का योग हैं। फिजूल के खर्च पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

वृष

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। लंबे समय बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। इससे प्रसन्नता अनुभव करेंगे। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। उससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवारजनों के साथ लंबे समय बाद समय बिताने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

मिथुन

घर परिवार के कुछ पुराने मुद्दे फिर से उभर सकते हैं जिससे तनाव का माहौल रहेगा परंतु अपने भाई बहनों की मदद से आप उसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पिता की कोई सलाह काम आ सकती है आपको लाभ भी हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें दुर्घटना के योग हैं।

कर्क

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। थोड़ा सा भी प्रयास करेंगे तो शानदार परिणाम मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। उससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज आपका काम सबके सर चढ़कर बोलेगा। आय में वृद्धि का योग है। भाई या बहन से फायदा हो सकता है।

सिंह

संतान से जुड़ी सारी जिम्मेदारियों का निर्वाह आप अच्छे से कर लेंगे।  कार्यक्षेत्र में बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो संबंधों में सुधार होगा। भाई-बहन के सहयोग से पारिवारिक मुद्दे सुलझ जाएंगे। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सफलता मिलने का योग है।

कन्या

सात फरवरी का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उससे प्रसन्नता महसूस होगी। कारोबार से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला

कार्यक्षेत्र में अपने बात करने के तरीके से आप विशेष स्थान प्राप्त करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य करने का मौका मिल सकता है। इससे आप अपनी एक नई जगह स्थापित कर सकेंगे। कार्य के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कारोबारियों को जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक

किसी से भी बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विवाद हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार प्राप्ति के मौके मिल सकते हैं। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पैतृक-संपत्ति से लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा।

धनु

भौतिक सुख-साधनों पर अपव्यय होने का योग बन रहा है। आज किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। अन्यथा धन कहीं फंस सकता है। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामले में जीत मिल सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे तरोताजा महसूस करेंगे।

मकर

धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। इससे मानसिक शांति के साथ नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अगर नौकरी बदलने की योजना कर रहे हैं तो समय अच्छा है। आगे बढ़ें, फायदा होने का योग है। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य करते रहे। अवसर मिल जाएगा।

कुंभ

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। इसका फायदा कार्यक्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। छोटे भाई या बहन की मदद से कारोबार में चल रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं। कोई संपत्ति खरीदने की इच्छा है तो किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

मीन

पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कारोबार को संभालने में माता या पिता की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। कार्य से जुड़ी कोई नई योजना आपके दिमाग में आ सकती है। वह आपको फायदा दिलाएगी।

नोट- सात फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here