आठ अक्टूबर का पंचांग और राशिफल

133
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

आठ अक्टूबर का पंचांग और राशिफल देखें। इसमें कई उपयोगी जानकारी है। ग्रहों की स्थिति और शुभ व अशुभ के साथ सूर्योदय व सूर्यास्त का समय देखें। अंत में राशिफल पढ़ें।

पंचांग और शुभ समय

दिनांक- 08 अक्टूबर 2020। दिन-बृहस्पतिवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी अपराह्न 16.36 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात्रि 22.50 बजे तक। योग- वरिघा 01.44 बजे रात्रि तक। दिशाशूल- दक्षिण  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06:18 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:59 बजे। राहुकाल- दिन में 13:36 से 15:54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- पूर्वाह्न 11.45 से 12.32 बजे तक।

दैनिक राशिफल

मेष

दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। लंबे समय से अगर किसी चीज पर कार्य कर रहे थे तो उसके नतीजे सकारात्मक होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा संतान पक्ष के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृष

नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। निवेश करने के लिए समय ठीक है। परंतु किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।

मिथुन

कोई बहुत ही जरूरी काम लटक सकता है। इससे परेशान न हों। लटकने का मतलब थोड़ी देर से है। बाद में पूरा जरूर हो जाएगा। पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। तला-भुना खाने से बचें। पेट की समस्या हो सकती है।

कर्क

भूमि विवाद का सुखद अंत होने की उम्मीद है। कानूनी मामलों के भी निपटारे का योग बन रहा है। नए निवेश से बचें। संतान पक्ष की तरफ से थोड़े चिंतित रह सकते हैं। परेशान न हों, बातचीत से समस्या का हल हो जाएगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

सिंह

कामकाजी लोगों के लिए समय अच्छा है। पदोन्नति या ट्रांसफर हो सकता है। जीवनसाथी से थोड़ा तनाव होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर पर मेहमान आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अनावश्यक विवाद से बचें। नए कार्य में हाथ डालने से परहेज करें। बड़ा निवेश अभी नहीं करें। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों का ध्यान भटक सकता है। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पारिवार में कोई खास आयोजन होने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक

परिवारवालों का खास ख्याल रखें। कोई बुजुर्ग बीमार पड़ सकता है। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। अधिक भरोसा करने से बचें, नुकसान हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि शुभ होगी। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

धनु

पिता की मदद से महत्वपूर्ण मामला सुलझा लेंगे। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। घर खरीदने की योजना में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है। साथ ही आय भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।।

मकर

आज का दिन अच्छा बीतेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। कारोबार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। निवेश करने के लिए भी अनुकूल समय है। परिवार के लोग आपकी बातों को समझेंगे। वे आपकी भावनाओं के अनुरूप काम करेंगे।

कुंभ

जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें। अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। संतान की इच्छाओं को समझें व उनसे बात करें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। अनहोनी की आशंका है। सावधान रहे तो दिन ठीक-ठाक रहेगा।

मीन

कार्यक्षेत्र में शांतिपूर्वक और संतुलित आचरण करें। अन्यथा विरोधी गलत फायदा उठा सकते हैं। अधिकारियों के सामने अपनी बात सही ढंग से रखें। जीवनसाथी आपसे समय की अपेक्षा कर सकता है। उस पर ध्यान दें तो रिश्ते मजबूत होंगे।

आठ अक्टूबर का पंचांग और शुभ-अशुभ समय को देखते हुए करें कार्य का निर्धारण।

मनु स्मृति : सामाजिक समरसता का देती है संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here