नौ फरवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

100
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

9 february’s rashifal and panchang : नौ फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

09 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी रात के 02.05 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ दिन के 02.39 बजे तक। योग- वज्र सुबह के 09.11 बजे तक। उसके बाद सिद्धि अगले दिन सुबह 07.02 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.07 बजे। राहुकाल- दिन के 03.21 से 04.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

10 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी रात के 01.08 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ दिन के 02.12 बजे तक। योग- व्यतिपात अगले दिन तड़के 05.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.08 बजे। राहुकाल- दिन के 12.36 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ फरवरी का राशिफल

पढ़ें नौ फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

अपने अति उत्साहित व्यवहार पर संयम रखें। संतान को लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन आपके अनुसार हो सकते हैं। इससे विरोधियों को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े कुछ नए अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। ये उनके लिए आगे चलकर बहुत लाभदायक सिद्ध होंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें। आपकी कही गई बात को अलग तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। इसका मतलब गलत भी निकल सकता है। अतः बातचीत में सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

मिथुन

आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। इसमें खास फायदा नहीं होगा लेकिन जाना ही पड़ेगा। कारोबारी कोई भी कार्य धैर्य से करेंगे तभी फायदा मिलेा। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार आएगा। पुरानी बीमारी का समाधान हो सकता है।

कर्क

कारोबारियों के कई अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। नई योजना पर काम शुरू करने से पहले सोच-विचार कर लें। तब ठोस तरीके से कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। वाणी में मिठास और व्यवहार में अपनापन बनाकर रखें। अन्यथा बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है।

सिंह

दूसरे के विवाद में हस्तक्षेप करने से परहेज करें। अन्यथा आपकी समस्याओं में फंस सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबारियों के कारोबार में विस्तार होने का योग है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

कन्या

नौ फरवरी का राशिफल आपके लिए अच्छा फल लेकर आया है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। निवेश के लिए समय ठीक है। कारोबारियों को नए मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

तुला

आय वृद्धि होने की संभावना है। मौसमी बीमारी का खतरा है। कारोबारी साझेदारों के साथ बनाकर रखें। व्यर्थ के मुद्दों पर विवाद से बचें। मनोरंजन में समय बिताएं अच्छा लगेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करते समय शांत रहें। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं।

वृश्चिक

दिन थोड़ा परेशानी हो वाला हो सकता है। हालांकि आप अपनी कार्यक्षमता से हर समस्या को पार कर लेंगे। पैसों से संबंधित कोई छोटी मोटी समस्या खड़ी हो सकती है। वह जल्द ही सुलझ जाएगी। नौकरी बदलने की दिशा में चल रहे आपके प्रयास सफल होंगे। उस दिशा में लगे रहें।

धनु

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार का माहौल अच्छा रहने से खुशी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। वे आपको खुद को साबित करने का बड़ा मौका देंगे। निवेश करने का मौका मिल सकता है। किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें। जल्दबाजी में लिए किसी फैसले से बड़ा नुकसान होने के योग हैं।

मकर

कारोबारियों को कार्य विस्तार करने का मौका मिलेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद का खतरा है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। मानसिक दबाव में वृद्धि होने हो सकती है। संतान पक्ष के लिए समय अनुकूल है। पुराने कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।

कुंभ

माता-पिता का स्नेह बना रहेगा। पदोन्नति का योग बन रहा है। छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज करें। कारोबारियों की आय मध्यम रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में किसी विवाद का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे।कामकाज के कारण दिन अधिक व्यस्तता वाला रहेगा।

मीन

परिवारवालों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। समय अच्छा है। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। किसी आध्यात्मिक उत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। किसी से भी बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें विवाद हो सकता है।

नोट- नौ फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here