कर्ज मुक्ति के लिए करें ये चमत्कारिक उपाय

195
कर्ज मुक्ति के लिए करें ये चमत्कारिक उपाय
कर्ज मुक्ति के लिए करें ये चमत्कारिक उपाय।

Do this miracle remedy to get rid of debt : कर्ज मुक्ति के लिए करें ये चमत्कारिक उपाय। यूं तो कर्ज से मुक्ति के लिए कई अत्यंत प्रभावी उपाय हैं। इनमें सावन में शिव की उपासना चमत्कारिक लाभ देने वाला माना जाता है। उनकी विशेष तरीके से पूजा करने पर शीघ्र मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी, गणेश, सूर्य और पीपल की पूजा भी कर्ज से मुक्ति दिलाने में लाभकारी है। मैं इस लेख में कर्ज मुक्ति के विभिन्न सरल उपायों की जानकारी दूंगा। इन उपायों से समस्या के कारक ग्रह की शांति के साथ ही धन आने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इनमें से किसी भी एक को अवश्य आजमाएं। निश्चय ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।

ऋण मुक्तेश्वर महादेव की उपासना

यदि कर्ज से परेशान हैं तो एक बार उज्जैन जाकर ऋण मुक्तेश्वर महादेव का दर्शन और विशेष पूजा कर लें। इसी से समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहां कर्ज मुक्ति के लिए पीली पूजा का प्रावधान है। पीली पूजा का अर्थ है कि महादेव को पीली वस्तुओं का अर्पण करना। इसके लिए पीला वस्त्र, चने की दाल, पीला फूल, हल्दी की गांठ और थोड़ा गुड़ बांधकर जल चढ़ाते हुए जलाधरी पर अर्पित कर दें। इस दौरान भोलेनाथ से समस्या मुक्ति के लिए प्रार्थना भी करते रहें। वहां जाने में समस्या हो तो स्थानीय शिव मंदिर में भी इस तरह से पूजा कर सामग्री चढ़ा सकते हैं। इसमें एक अन्य उपाय भी है। सावन भर किसी भी शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए- ऊं ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नमः। मंत्र का 108 बार जप करें। हर मंगलवार को शिवलिंग पर मसूर की दाल चढ़ाएं। इससे निश्चय ही लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

लक्ष्मी और गणेश की अलग-अलग पूजा भी लाभकारी

कर्ज मुक्ति के लिए लक्ष्मी और गणेश की अलग-अलग पूजा भी कल्याणकारी है। माता लक्ष्मी धन की देवी हैं। उनकी उपासना धन के लिए हमेशा उपयोगी होती है। जब कर्ज से छुटकारे की बात हो तो माता की सफेद सामग्री से पूजा करें। इसमें खीर समेत दूध से बने सफेद रंग के पकवानों का भोग लगाएं। कमल का फूल भी चढ़ाएं। पूजा के बाद भोग को पहले घर की सबसे बड़ी महिला को प्रेम से खिलाएं। नित्य इस तरह पूजा करने से आप कर्ज मुक्त होने लगेंगे। गणेश भी इसमें अत्यंत प्रभावी हैं। घर के मुख्य द्वार पर उनकी दो मूर्तियां लगाएं। एक द्वार के ऊपर और दूसरी घर के अंदर की ओर। मूर्तियां इस तरह से रखें कि दोनों की पीठ एक-दूसरे से सटी रहें। पूजा स्थान पर गणेश की पूजा कर व्रक तुंडाय हुम मंत्र का नित्य 108 बार जप करें। इससे धीरे-धीरे कर्ज उतरने लगेगा।

सूर्य को अर्घ्य और पीपल की पूजा भी लाभदायक

प्रातः स्नान कर तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें रोली, चावल और लाल फूल डाल दें। फिर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस दौरान ऊं आदित्याय नमः मंत्र का जप करते रहें। सूर्य के सामने ही 108 बार मंत्र जप कर लें। फिर उनसे कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। अवश्य लाभ मिलेगा। कर्ज मुक्ति के लिए पीपल की पूजा भी अत्यंत प्रभावी होती है। इसमें हर शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे आटे के चौमुख दीपक को सरसों के तेल से जलाना होता है। साथ ही देवी-देवताओं से कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करनी होती है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर सभी देवी-देवताओं का वास है। अतः इस प्रयोग का शीघ्र ही फल मिलने लगता है। यह प्रयोग कर्ज मुक्ति के साथ अन्य मनोकामना पूर्ति में भी उपयोगी है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here