18 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

1270
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 18 October : 18 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

18 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी शाम के 06.07 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 10.50 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 08.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.48 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.49 से 09.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

19 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी शाम के 07.03 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद दिन के 12.13 बजे तक। योग- व्याघात शाम के 06.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.47 बजे। राहुकाल- दिन के 02.57 से 04.22 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 18 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपके अंदर सहयोग की भावना पर्याप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से भी पर्याप्त सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इसमें धन खर्च हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सतर्क रहने का है। आज आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी व खोने का भय है। इसलिए सावधान रहें। शाम का समय भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ती हुई दिख रही है। साथ ही आज अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। इससे आप हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके कार्य समय से पूरे होंगे। इस दौरान आप अपने कुछ कार्यों से परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खान-पान पर ध्यान दें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको अपने कुछ कथित मित्रों से सजग रहने की जरूरत है। वे आपकी उदारता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान में अनुभव का अनुभव हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 18 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। उस दिशा में आगे बढ़ें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशहाली लेकर आएगा। आज आप अपने जीवनसाथी को पूरा समय दे पाएंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। उनके साथ आपका प्रेम व तालमेल और प्रगाढ़ होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसाय या नौकरी में यदि आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लगी है, तो आज उसे जाहिर नहीं करें। उसे अपने मन में ही रखें क्योंकि ऐसा करने से आपका काम प्रभावित हो सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आय के नए स्रोत मिलने से आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। कार्यालय में आप अपने काम को ईमानदारी से निभाएंगे। इसके लिए अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको फैसले लेते समय अपने दिल और दिमाग दोनों की सुननी होगी। दोनों का संतुलन होने पर ही सफलता मिल सकती है।  संतान आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके अनुकूल है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। इस समय सभी की सहमति मिल सकेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप पर सुस्ती और काम को टालने की प्रवृत्ति हावी रहेगी। इससे उबरना होगा। अन्यथा लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम को आपको समय रहते पूरा करना होगा।

नोट- 18 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here