राशिफल 4 जून : जानिये क्या कहती है आपकी राशि

159
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                4 जून का पंचांग

मंगलवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : प्रतिपदा दिन के 01:57 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : मृगशिरा रात के 11:09 बजे तक फिर आर्द्रा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:47 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:45 बजे से 05:28 बजे तक।


                                5 जून का पंचांग

बुधवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वितीया दिन के 12:03 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : आर्द्रा रात के 09:55 बजे तक फिर पुनर्वसु। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:19 बजे से 02:02 बजे तक।



                                          दैनिक पंचांग

मेष- सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। जिन दोस्तों से मदद की अपेक्षा कर रहे हैं वह मिल जाएगी। घर परिवार के मामले सुलझ जाएंगे। यात्रा के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मीठा बोलें। तनाव महसूस कर सकते हैं। पैसों की चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। कामकाज का दबाव है सकता है। फालतू खर्च करने से बचें। कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज जल्दी जल्दी निपट जाएंगे। धन लाभ होने के योग हैं। निजी जीवन के सारे विवाद खत्म हो सकते हैं। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। कारोबार बढ़ने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- कोई उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। आने वाले समय में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। थकान महसूस हो सकती है।


सिंह- कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके मन में बहुत दिनों से कोई उलझन चल रही थी जो सुलझ जाएगी। आपके विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। ज्यादा खर्च हो सकता है। कारोबार के फैसले सोच समझ कर लें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। सेहत के मामले में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।


कन्या- भाग्य का साथ मिलेगा। हर तरह के कामकाज आप निपटा लेंगे। धन लाभ होने के योग हैं। निजी जीवन में चल रहा कोई विवाद सुलझ जाएगा। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। कुछ मामले आपको परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। खान-पान में सावधानी बरतें पेट के रोग हो सकते हैं।


तुला- दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ गंभीर मसलों पर बातचीत हो सकती है। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। कार्यक्षेत्र में अपनी अपने कार्य पर ध्यान दें। आने वाले समय में आप महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। निवेश से जुड़ा कोई फैसला अभी ना लें। झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव भी हो सकता है।


वृश्चिक- कुछ अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे कार्य क्षेत्र में अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें तो आगे बढ़ने में आसानी होगी पैसों की स्थिति में सुधार आएगा किसी काम को लेकर जिद ना करें परेशान हो सकते हैं भाइयों की अपेक्षित मदद मिल जाएगी संतान की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं वह भागदौड़ करनी पड़ सकती है जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है कारोबार में कोई भी फैसला सोच समझकर नहीं विद्यार्थी वर्ग थोड़ा तनाव में आ सकते हैं सेहत सामान्य रहेगी


धनु- जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। समय का सही उपयोग करें जो भी बात आपके मन में चल रही है उसे किसी करीबी के साथ साझा करें। संतान पक्ष की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ परिस्थिति में आपको नुकसान हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ा बदलाव होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


मकर- दिन अच्छा है। आप की सभी योजनाएं समय पर पूरी हो जाएंगी। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अपने व्यवहार में सकारात्मकता बनाकर रखें। दूसरों की बातों को भी समझें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। संतान पक्ष की वजह से थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। खुद पर नकारात्मकता हावी ना होने दें। जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें। कारोबार की परेशानियों का अंत हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सावधान रहें। सेहत अच्छी रहेगी।


कुंभ- आलस्य न दिखाएं। हर मामले में परिवारजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मां किसी खास काम में मददगार साबित हो सकती हैं। बिना सोचे समझें कोई भी फैसला ना लें आगे जाकर नुकसान झेलना पड़ सकता है। पैसा उलझ सकता है। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


मीन- कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। सहयोगियों की अपेक्षित मदद मिल सकती है। जीवनसाथी का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा। पैसा खर्च हो सकता है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझ कर लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन बीतेगा। कामकाज में अधिकारियों की मदद मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here